पंत विवि पहुंचे राज्यपाल, म्यूजियम का शुभारंभ कर उपलब्धियों से अवगत हुए

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को स्टेट प्लेन से पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम रंजना राजगुरु व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 04:01 PM (IST)
पंत विवि पहुंचे राज्यपाल, म्यूजियम का शुभारंभ कर उपलब्धियों से अवगत हुए
पंत विवि पहुंचे राज्यपाल, म्यूजियम का शुभारंभ कर उपलब्धियों से अवगत हुए

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को स्टेट प्लेन से पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम रंजना राजगुरु व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने एयरपोर्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय पूछा। इसके बाद राज्यपाल तराई भवन पहुंचे। अपराह्न दो बजे राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना यानी नाहेप भवन में पंतनगर म्यूजियम का शुभारंभ किया। फिर बजे दात्रों से रूबरू हुए । इसके बाद शोध केंद्रों का निरीक्षण किया।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नाहेप भवन में तैयार पंतनगर म्यूजियम का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के डीन व नाहेप के परियोजना अधिकारी डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप ने म्यूजियम में विवि की स्थापना से लेकर विवि की उपलब्धियां बताईं। पीडी ने जब कल्याण सोना व सोनालिका नामक गेंहू बीज को दिखाकर बताया कि हरित क्रांति की शुरुआत इसी बीज से हुई थी, जिससे आत्मनिर्भर में खाद्यान्न बना। इस पर राज्यपाल ने कहा कि अच्छा इसी बीज से देश में खाद्यान्न में टर्निंग प्वॉइन्ट आया।

उन्होंने हरित क्रांति के बीजों को हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया। उन्होंने विवि की उपलब्धियां देखकर बहुत खुश हुए और कहा कि विवि के योगदान से वह बहुत खुश हैं। इस दौरान उन्होंने पंतनगर म्यूजियम की पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर कुलपति डॉक्टर तेज प्रताप, कुलसचिव डॉक्टर एके शुक्ला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉक्टर बृजेश सिंह आदि कृषि वैज्ञानिक व शिक्षक मौजूद थे। इससे पहले राज्यपाल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राज्‍यपाल शाम शाम छह बजे गांधी हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राज्यपाल आज विवि में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक स्टार्टअप व इन्क्यूबेशन के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह पूर्वाह्न 11 बजे से गांधी हाल में प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित ’प्रोग्रेसिव फार्मर्स वर्कशॉप’ में शिरकत करेंगे। इसके वह शाम तीन बजकर 50 मिनट पर पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी