मायावती आश्रम की खूबसूरती से गदगद हुईं राज्यपाल, अगली बार परिवार के साथ आने का वादा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मोर्य सोमवार को दो दिवसीय भ्रमण के दौरान चंपावत में लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचीं। आश्रम में उनका स्वागत प्रबंधक स्वामी सुह्दयानंद ने किया। राज्यपाल ने आश्रम की खूबसूरती को निहारते हुए जमकर तारीफ की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:59 PM (IST)
मायावती आश्रम की खूबसूरती से गदगद हुईं राज्यपाल, अगली बार परिवार के साथ आने का वादा
मायावती आश्रम की खूबसूरती से गदगद हुईं राज्यपाल।

चम्पावत, जेएनएन : उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या सोमवार को दो दिवसीय भ्रमण के दौरान चंपावत में लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचीं। आश्रम में उनका स्वागत प्रबंधक स्वामी सुह्दयानंद ने किया। राज्यपाल ने आश्रम की खूबसूरती को निहारते हुए जमकर तारीफ की। राज्यपाल अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देर 11.47 बजे फोर्ती गांव स्थित खेल मैदान में बने हेलीपेड पर पहुंचीं। पुलिस जवानों ने उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया। हेलीपैड पर पहुंचे आश्रम प्रबंधक स्वामी सुह्दयानंद, दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

आश्रम पहुंचने पर उन्होंने आश्र के इतिहास को जाना। जिसके बाद प्रबुद्ध भारत पत्रिका के एडिटर स्वामी विरेशानंद ने स्वामी विवेकानंद की जीवन पर प्रकाश डालकर उनके आश्रम में किए गए ध्यान साधना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने में अस्पताल, गोशाला, पुस्तकालय,ध्यान कक्ष आदि का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु परमहंश का इतिहास पढ़ा है। इसी को देखते हुए वह लोहाघाट आई हैं। उन्होंने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करने की सलाह दी। उन्होंने बाद में ध्यान कक्ष में साधना की। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, डीएम एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम आरसी गौतम, स्वामी आत्मयानंद, स्वामी गोपालनंद, स्वामी एकदेवानंद आदि मौजूद रहे।

परिवार के साथ आएंगी राज्यपाल

राज्यपाल मौर्य आश्रम की खूबसूरती से इतनी गदगद हुई कि उन्होंने कहा कि वह अगली बार परिवार के साथ आएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। आश्रम में मोजूद महिलाओं से राज्यपाल ने वार्ता कर रोजगार के बारे में जानकारी ली। आश्रम प्रबंधक सुह्दयानंद ने उनको लोहाघाट नगर की पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

राज्यपाल न आती तो शायद नहीं भरते गड्ढे

राज्यपाल का आना क्षेत्रवासियों को भले कोई बड़ी सौगात न दे गया लेकिन उन्हें आने से लोगो को जरूर राहत मिली। उनके आने की सूचना पर एनएच व पीडब्ल्यू ने आश्रम से लेकर चम्पावत तक रॉड के सभी गड्डो को भर दिया। वहीं प्रशासन ने रास्ते में बिखरा पीरुल भी हटाया।

शाम को चम्पावत को रवाना हुई

सोमवार को राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने दिन भर अद्वैत आश्रम मायावती में गुजारने के बाद शाम को चम्पावत जिला मुख्यालय पहुंची। जहां रात्रि में सर्किट हाउस में विश्राम किया व मंगलवार सुबह महिला स्वयं सहायता समूहों से वार्ता करेंगी।

पूर्णिगिरी को ट्रस्ट बनाने को लेकर सरकार से करेंगी

आश्रम में राज्यपाल से मीडिया द्वारा मां पूर्णागिरि धाम को वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर ट्रस्ट बनाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह माँ पूर्णागिरि सच्चा व सिद्ध शक्ति पीठ है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वह सरकार से इस सम्बन्ध में वार्ता करेंगी।

chat bot
आपका साथी