तीन चौथाई मानसून बीता, फिर भी पांच जिलों में कम बारिश NAINITAL NEWS

मानसून सीजन का तीन चौथाई समय बीत चुका है। अब तक गुजरे मानसून में कम ही बारिश हुई है।

By Edited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 01:48 AM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 07:46 PM (IST)
तीन चौथाई मानसून बीता, फिर भी पांच जिलों में कम बारिश NAINITAL NEWS
तीन चौथाई मानसून बीता, फिर भी पांच जिलों में कम बारिश NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : मानसून सीजन का तीन चौथाई समय बीत चुका है। अब तक गुजरे मानसून के मुताबिक बागेश्वर को छोड़कर कुमाऊं के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। ओवरऑल प्रदेश के नजरिये से देखा जाए तो राज्य में औसत से 26 फीसद कम बारिश हुई। कुमाऊं के बागेश्वर में जून से अगस्त के दौरान सामान्य रूप से 674 मिमी बारिश होती है। जबकि इस बार 836 मिमी बारिश (24 फीसद अधिक) दर्ज की गई है। नैनीताल जिले में 1134 मिमी के सापेक्ष 951 मिमी (16 फीसद कम) बारिश हुई है।

ऊधमसिंह नगर में 18 फीसद, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में 21 फीसद, चम्पावत में 31 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि सामान्य से 19 फीसद अधिक व इतनी ही कम बारिश को सामान्य की श्रेणी में रखा जाता है। मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह के मुताबिक सितंबर में पश्चिमी विक्षोभ के चार से पांच सिस्टम सक्रिय होंगे। इससे कम बारिश की भरपाई होने की उम्मीद है। एक दिन में 3.6 डिग्री चढ़ा पारा सोमवार की चटख धूप के बाद तापमान में तेजी आ गई है। हल्द्वानी में सोमवार का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रविवार की बारिश के बाद तापमान 32 डिग्री पर आ गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन तेज बारिश के आसार कम हैं। अलबत्ता आंशिक बादलों के बीच कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दस फीट के करीब पहुंचा नैनी झील का जलस्तर सरोवर नगरी में सोमवार को दो बार झमाझम पानी बरसा, जिसके चलते कुछ देर के लिए नाले उफान पर आ गए। कोहरे ने नगर को कई बार आगोश में लिया। इस बीच सूर्यदेव भी दर्शन देते रहे। बारिश के चलते नैनी झील के जलस्तर में निरंतर वृद्घि हो रही है, जो दस फीट की करीब जा पहुंचा है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चार मिमी बारिश रिकार्ड की गई। तापमान अधिकतम 22 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। आ‌र्द्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें : एनजीटी का आदेश, मार्च तक 20 कमरे से अधिक वाले होटलों को बनाना होगा एसटीपी

chat bot
आपका साथी