ऊधमसिंह नगर में गैंगस्टर की कार पर झोंका फायर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने सुखङ्क्षवदर स‍िंह जाहिद पठान व राहुल कोली के खिलाफ जानलेवा हमले के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ विनोद जोशी ने कहा जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी में पुलिस को आरोपितों की फायङ्क्षरग के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 09:36 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में गैंगस्टर की कार पर झोंका फायर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
एसओ विनोद जोशी ने कहा जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, किच्छा : गैंगस्टर एक्ट के आरोपित पर दूसरे गुट ने जानलेवा हमला कर दिया। गोली कार में लगने से वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है। वह पहले ही जानलेवा हमले की संभावना व्यक्त कर चुका था, जिसके चलते किच्छा कोतवाली में उसको धमकी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

गुरुवार रात 10 बजे सिमरन दीप स‍िंह पुत्र अजमेर स‍िंह निवासी अंजनिया थाना पुलभट्टा अपने साथी गगनदीप स‍िंह पुत्र स्वर्ण स‍िंह, गुरतेज स‍िंह पुत्र कुलवंत स‍िंह, अवतार स‍िंह पुत्र नथा स‍िंह के साथ सांई ढाबा सिरोली कलां में खाना खाने के लिए गया था। खाना खाकर देर रात जब वह अपनी कार लेकर घर के लिए निकला तो सिरोली कलां के मोड़ पर राहुल कोली निवासी रम्पुरा रुद्रपुर, सुखङ्क्षवदर स‍िंह पुत्र मक्खन स‍िंह निवासी रुद्रपुर जाहिद पठान निवासी लालपुर अपने अन्य कुछ साथियों के साथ खड़ा था। सिमरन दीप स‍िंह की नजर जब उन पर पड़ी तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिस पर उन्होंने पास आने पर सिमरनजीत स‍िंह पर फायर झोंक दिया।

गोली कार में लगी, जिससे सिमरन दीप स‍िंह बाल बाल बच गया। किसी तरह कार की रफ्तार बढ़ा वह भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने मध्य रात्रि पुलभट्टा थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सुखङ्क्षवदर स‍िंह, जाहिद पठान व राहुल कोली के खिलाफ जानलेवा हमले के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ विनोद जोशी ने कहा जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाल दिए है। सीसीटीवी में पुलिस को आरोपितों की चहल कदमी दिखाई देने के साथ ही फायङ्क्षरग के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है। 

किच्छा कोतवाली में दर्ज कराया था मुकदमा

10 अगस्त को भी सिमरन दीप ङ्क्षसह को घेरने की कोशिश की गई थी। जिस पर सिमरनदीप स‍िंह ने किच्छा पुलिस से मामले की शिकायत की थी। जिस पर किच्छा पुलिस ने जांच में मामला सही पाए जाने पर 20 अगस्त को सुखङ्क्षवदर स‍िंह इमरान खान सहित कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी