छुट्टी के दिन भी जारी रहा अनशन, जानिए क्या है सफाई कर्मचारियों की मांगें

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम परिसर में आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी अवकाश के दिन भी अनशन पर डटे रहे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 01:32 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 01:32 PM (IST)
छुट्टी के दिन भी जारी रहा अनशन, जानिए क्या है सफाई कर्मचारियों की मांगें
नगर निगम परिसर में आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा।

हल्द्वानी, जेएनएन : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम परिसर में आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी अवकाश के दिन भी अनशन पर डटे रहे। 

रविवार को प्रेम सिंह और चमन लाल ने अनशन पर रहकर मांगों का समर्थन किया। इस दौरान हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि निगम प्रशासन उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। यह कर्मचारियों की गंभीर उपेक्षा है। कर्मचारियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर बार-बार आवाज उठाते रहे हैं।

मंगलवार से आंदोलन जारी है, अनशन को तीन दिन पूरे हो गए, इसके बाद भी निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। निगम प्रशासन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। संस्थापक बांके बिहारी प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, उपाध्यक्ष अमर सिंह चौधरी, अध्यक्ष जयप्रकाश, रवि चंडालिया, मुकेश, चौधरी अशोक, राजा, रोहित, सुरेंद्र, विशाल, विजयपाल, अमित कुमार आदि शामिल रहे। 

यह है कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

2014 से बंद सामूहिक बीमा को फिर शुरू किया जाए बीमा कटौती की पुरानी धनराशि का भुगतान हो नहीं वार्डों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता अपनाई जाए
chat bot
आपका साथी