तेंदुए के भय से नहीं हो रहे रोजमर्रा के काम

ानीबाग के सोनकोट व प्रतापगढ़ी में दो सप्ताह से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 04:24 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:10 AM (IST)
तेंदुए के भय से नहीं हो रहे रोजमर्रा के काम
तेंदुए के भय से नहीं हो रहे रोजमर्रा के काम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : रानीबाग के सोनकोट व प्रतापगढ़ी में दो सप्ताह से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने तेंदुए को आदमखोर बताते हुए प्रशासन से उसे शीघ्र पकड़ने की माग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तेंदुआ शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपते लोगों ने कहा कि क्षेत्र में कई दिनों से नरभक्षी तेंदुआ दिखाई दे रहा है। 23 जून को उसने भगवती देवी को मौत के घाट उतार दिया था। महिला अपने बेटे के साथ पास के भूमिया मंदिर जा रही थी। सुबह 10 बजे के समय हुई वारदात से लोग सहमे हुए हैं। भय के कारण लोगों का घरों ने निकलना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान कलावती थापा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम गोस्वामी, संदीप राणा, डॉ केदार पलड़िया, आनंद कुजरवाल, महेश सिंह भंडारी, पवन लाल साह, संजय साह आदि के हस्ताक्षर हैं।

उधर डोब ल्वेशाल में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। तेंदुआ आए दिन पालतू कुत्तों को निवाला बना रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र लिखकर तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के हमले में कई पालतू कुत्ते घायल हो चुके हैं। कई बार ग्रामीणों ने आबादी वाले क्षेत्र के पास तेंदुए को दो शावकों के साथ देखा भी है। अंधेरे होने पर उसके गुर्राने की आवाज से ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि गांव में गस्त कराई जा रही है। ग्रामीणों से घरों के बाहर बल्ब जलाने व सतर्क रहने को कहा गया है। जल्द ही ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी और उनका भय दूर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी