हल्द्वानी का युवा इंजीनियर मुरादनगर में नहर में नहाने के दौरान बहा NAINITAL NEWS

हल्‍द्वानी के छड़ायल स्थित वार्ड नंबर 54 के पार्षद चंद्रशेखर कांडपाल का इंजीनियर भतीजा रितेश कांडपाल (25) मुरादाबाद के मुरादनगर नहर में नहाने के दौरान बह गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 10:09 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 10:09 AM (IST)
हल्द्वानी का युवा इंजीनियर मुरादनगर में नहर में नहाने के दौरान बहा NAINITAL NEWS
हल्द्वानी का युवा इंजीनियर मुरादनगर में नहर में नहाने के दौरान बहा NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : छड़ायल स्थित वार्ड नंबर 54 के पार्षद चंद्रशेखर कांडपाल का इंजीनियर भतीजा रितेश कांडपाल (25) मुरादाबाद के मुरादनगर नहर में नहाने के दौरान बह गया। निजी कंपनी में जॉब करने वाला रितेश रविवार को छुट्टी मिलने पर दो साथियों के साथ छोटा हरिद्वार नाम की जगह पर नहाने गया था। मुरादनगर थाना पुलिस के गोताखोर रितेश की तलाश कर रहे हैं और उसके दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। 

बिडला स्कूल के पास सिद्धेश्वर विहार में रहने वाले पार्षद चंद्रशेखर के बड़े भाई जगदीश कांडपाल भी साथ ही रहते हैं। पूर्व एचएमटी कर्मी जगदीश कांडपाल की घर के बाहर स्टेशनरी की शॉप है। उनका छोटा बेटा रितेश कांडपाल मुरादाबाद में रहकर निजी कंपनी में जॉब करता था। पार्षद ने बताया कि दोपहर में बड़े भाई जगदीश के पास मुरादनगर थाना पुलिस का फोन आया और रितेश के नहर में बहने की जानकारी दी। उसी समय जगदीश गाजियाबाद को रवाना हो गए। गोताखोरों की शाम तक तलाश के बाद भी रितेश का पता नहीं चल पाया। 

चार दिन पहले घर से गया था 

पार्षद ने बताया कि कुछ समय पहले भतीजा रितेश हल्द्वानी आया था। उसकी यहां परीक्षा थीं। करीब 15 दिन यहां रहकर परीक्षा देने के बाद रितेश चार दिन पहले ही गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी