सरोवर नगरी में कुमाऊंनी-बंगाली संस्कृति का मिलन

सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का दुर्गा पूजा महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया। महिलाओं और स्कूली बच्चों ने इस मौके पर झांकी निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 05:12 AM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 05:12 AM (IST)
सरोवर नगरी में कुमाऊंनी-बंगाली संस्कृति का मिलन
सरोवर नगरी में कुमाऊंनी-बंगाली संस्कृति का मिलन

जागरण संवाददाता, नैनीताल : सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का दुर्गा पूजा महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया। इस मौके पर नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जबकि स्कूली बच्चों ने झांकियां। कुमाऊंनी व बंगाली संस्कृति के मिलन से निकली यह झांकी यादगार रही। इस मौके पर नैना देवी मंदिर में मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। इन्हें अब आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।

रविवार को महिलाएं व स्कूली बच्चे नैना देवी मंदिर में इकट्ठा हुए। पारंपरिक कुमाऊंनी व बंगाली वेशभूषा में सजी महिलाओं ने रिक्शा स्टैंड से मोहन चौराहा होते हुए चीना बाबा मंदिर व फिर मल्लीताल बड़ा बाजार होते हुए मंदिर पहुंचे। ढोल दमाऊं की धुन पर छलिया कलाकारों ने नृत्य किया। एशडेल, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल के बच्चे मां की झांकी के साथ थे, तो अजय साह जगाती सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बैंड वादन किया। आयोजक समिति के पीके शर्मा, नरदेव शर्मा, सुखमय मजूमदार, दिनेश भट्ट, सुमन साह, तृप्ति गुहा मजूमदार, मधुमिता, मौमिता, आस्था मजूमदार, चंद्रा पंत, रजनी चौधरी, मंजू रौतेला, रश्मि शर्मा, रुचि गर्ग, आरएस अधिकारी, डॉ. मनोज बिष्ट, कैलाश जोशी, भाष्कर महतोलिया, डौली भट्टाचार्य, विमल चौधरी, दीपक गुरुरानी, गुरुविंदर सिंह, सुरेश चौधरी, नीमा भंडारी, मुन्नी भट्ट, कंचन सनवाल, किशन अधिकारी, शंकर मजुमदार भी शोभायात्रा में शामिल थे। शाम को पुजारी तपन चक्रवर्ती ने मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा व अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। मंच पर बही लोक संस्कृति की बयार

महोत्सव के अंतर्गत फ्लैट्स मैदान के मंच पर कलाकारों ने गीत एवं नृत्य पेश कर लोक संस्कृति की बयार बहाई। विधायक संजीव आर्य, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान नई दिशाएं संस्था के कलाकारों किशन लाल व अन्य ने ओ हीरा समदणी..काकड़ खा जाली चीरा, तू छै बाना नैनीताल की..धारचूला मुनस्यारा ना अल्मोड़ै बजार..तो पर्वतीय महिला ग्राम विकास समिति रामनगर के निर्देशक भुवन जोशी के निर्देशन में कलाकारों ने दैणा होया, खोली का गणेशा.. घम, घमा घम हुड़किया बाजो..रोली को सुनार, बौज्यू भल गड़ी लो..आदि गीतों पर शानदार नृत्य किया। स्कूली बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, संतोष साह, सांस्कृतिक संयोजक त्रिभुवन फत्र्याल, जीसी उप्रेती, शिवराज नेगी, भाष्कर बिष्ट, विनोद कुमार, हेमंत बिष्ट, एम दिलावर आदि मौजूद थे। महोत्सव में आज

सुबह 9.28 बजे- पत्रिका लेइंग एवं सप्तमी पूजा

दस से 12 बजे तक- पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण

अपराह्न दो बजे से- सुंदर कांड पाठ

अपराह्न ढाई बजे से पांच बजे तक- सांस्कृतिक कार्यक्रम

शाम छह बजे- संध्या आरती

साढ़े छह बजे- नैनी सरोवर में दीपदान

chat bot
आपका साथी