जैविक खेती कर रहे किसानों को बांटे पंप मशीन

कालाढूंगी में उत्तराखंड जैविक उत्पादन परिषद की ओर से बैलपड़ाव क्षेत्र के रतनपुर ग्राम सभा में गोष्ठी आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:11 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:11 PM (IST)
जैविक खेती कर रहे किसानों को बांटे पंप मशीन
जैविक खेती कर रहे किसानों को बांटे पंप मशीन

संस, कालाढूंगी : उत्तराखंड जैविक उत्पादन परिषद की ओर से बैलपड़ाव क्षेत्र के रतनपुर ग्राम सभा में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जैविक खेती करने पर जोर दिया गया। इस दौरान परंपरागत कृषि विकास योजना के अंर्तगत किसानों को पंप मशीन वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुधा तिवारी ने की। कुमाऊं प्रभारी ज्योति सिंह मेहरा, लीलाराम मोहन ने किसानों को रासायनिक खेती के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जरनैल ंिसह, कमला तिवारी, रमेश तिवारी, भावना, पूरन, चंद्रिका देवी, गिरीश चंद्र, पूरन चंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी