मिशन चंद्रयान-2 : चंद्रमा के अंधियारों में छुपे रहस्यों को खोजेगा प्रज्ञान

मिशन चंद्रयान-2 चंद्रमा के अंधियारों से जीवन का मूलभूत तत्व जल की तलाश कर अंतरिक्ष में जीवन के संभावनाओं की ज्योति जगाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 04:00 AM (IST)
मिशन चंद्रयान-2 : चंद्रमा के अंधियारों में छुपे रहस्यों को खोजेगा प्रज्ञान
मिशन चंद्रयान-2 : चंद्रमा के अंधियारों में छुपे रहस्यों को खोजेगा प्रज्ञान

रमेश चंद्रा, नैनीताल। मिशन चंद्रयान-2 चंद्रमा के अंधियारों से जीवन का मूलभूत तत्व जल की तलाश कर अंतरिक्ष में जीवन के संभावनाओं की ज्योति जगाएगा। इस खोज में चंद्रयान के साथ भेजे रोबर प्रज्ञान पर दुनिया के वैज्ञानिकों की पैनी नजरें है। प्रज्ञान चंद्रमा के उस अंधियारे हिस्से में उतरने जा रहा है, जो सूर्य की सीधी किरणों से अछूता रहता है।

इसरो का यह मिशन चंद्रमा के जल, थल व नभ की जांच पड़ताल करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें जल की खोज सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है और पानी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में मिलने की संभावना सबसे अधिक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि चांद के जिसे भू-भाग में चंद्रयान-2 उतरने जा रहा है, वहां सूर्य का प्रकाश नही पड़ता। यह हिस्सा बेहद सर्द है और बर्फ के रूप में जल इस भाग में मौजूद होने की संभावना है। जिसके चलते यह अभियान विश्व का पहला मिशन होगा। इसकी सफलता चांद में बर्फ या किसी अन्य रूप में जल की मौजूदगी के रहस्य का पर्दा भी उठ जाएगा। इस खोज में वैज्ञानिकों को जल के उत्सर्जन का पता चलेगा। साथ ही जल के कणों के साथ वाष्पशील पदार्थों की अहम जानकारी मिल पाएगी। चंद्रमा पर हाइड्रोजन व कार्बन डाई आक्साइड गैस की मौजूदगी का अभी तक पता नहीं चल सका है। जिसकी खोज में रोबर प्रज्ञान की खोज को बेहद अहम माना जा रहा है। प्रज्ञान की खोज 14 दिनों तक जारी रहेगी। महत्वपूर्ण इन दिनों में वह इसरो को लगातार डाटा भेजते रहेगा।

भारतीय वैज्ञानिकों के लिए गर्व का दिन

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल वैज्ञानिक डॉ.  शशिभूषण पांडे का मानना है कि इस मिशन की सफलता भारतीय वैज्ञानिकों के लिए गर्व करने के लिए पर्याप्त होगी। इससे चंद्रमा के रहस्यों की कई पर्तें खुलेंगी। साथ ही अन्य ग्रहों के धरातलीय अध्ययन का मार्ग प्रशस्त  होगा।

यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन ने छीनी मासूमों की 'आवाज', खोता जा रहा बचपन

chat bot
आपका साथी