New Year 2022 : नव वर्ष पर भक्ति के आगे ठंड फीकी, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

New Year 2022 सुबह घरों से उठे और गंगा स्नान आदि किया। उसके बाद सीधे मंदिरों का रुख किया। ठिठुरन भरी ठंड की भी भक्तों को परवाह नहीं रही। सरयू गोमती और विलुप्त सरस्वती के संगम पर बसा बागनाथ मंदिर में भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 01:22 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 01:22 PM (IST)
New Year 2022 : नव वर्ष पर भक्ति के आगे ठंड फीकी, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
New Year 2022 :सुख, समृद्धि, वैभव और स्वस्थ जीवन की कामना की।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नववर्ष 2022 में सुख, समृद्धि, वैभव और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा जिले के अन्य मंदिरों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्ति के सामने सुबह की ठिठुरन भरी ठंड मंद पड़ गई। 

नए साल का लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। लोग सुबह घरों से उठे और गंगा स्नान आदि किया। उसके बाद सीधे मंदिरों का रुख किया। ठिठुरन भरी ठंड की भी भक्तों को परवाह नहीं रही। सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती के संगम पर बसा बागनाथ मंदिर में भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा। इसके अलावा पर्यटकों ने भी बागनाथ भगवान के दर्शन किए। उन्होंने बागनाथ के अलावा कालभैरव मंदिर, वाणेश्वर मंदिर, चंडिका, नीलेश्वर आदि मंदिरों की परिक्रमा भी की और सुख, समृद्धि, वैभव और स्वस्थ जीवन की कामना की। उधर, बैजनाथ मंदिर के अलावा कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, शामा आदि तहसील क्षेत्रों में भी लोगों ने देव मंदिरों का रुख किया। मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया और घरों में मीठे पकवान बनाए।

इधर, पंडित मोहन चंद्र लोहनी ने कहा कि नए वर्ष में बेहतर सोच के साथ काम करने की जरूरत है। यह वर्ष गत वर्ष से बेहतर रहने की उम्मीद है। स्वास्थ के लिहाज से लोगों को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चलना है। अनुशासन, योग, ध्यान और नियमित दिनचर्या से जीवन संवरेगा। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठना और गरम पानी पीने से भी असाध्य रोगों का नाश हो सकता है।

chat bot
आपका साथी