डेल्टा फैक्ट्री बंद होने के नोटिस पर भड़के श्रमिक, किया जोरदार प्रदर्शन

सीएफएल बल्ब बनाने वाली हल्दुआ स्थित डेल्टा फैक्ट्री को बंद करने संबंधी नोटिस पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:19 PM (IST)
डेल्टा फैक्ट्री बंद होने के नोटिस पर भड़के श्रमिक, किया जोरदार प्रदर्शन
डेल्टा फैक्ट्री बंद होने के नोटिस पर भड़के श्रमिक, किया जोरदार प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रामनगर : सीएफएल बल्ब बनाने वाली हल्दुआ स्थित डेल्टा फैक्ट्री को बंद करने संबंधी नोटिस से श्रमिक आग बबूला हो गए। उन्होंने मंगलवार को घेरा डालो, डेरा डालो के तहत फैक्ट्री के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। गेट नहीं खोलने पर श्रमिक आपा खो बैठे और वह प्रबंधन कर्मियों से धक्का-मुक्की कर फैक्ट्री के भीतर जबरन घुस गए। इस पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। श्रम विभाग के अधिकारियों से भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। महिला व पुरूष श्रमिकों ने फैसला नहीं होने तक रात-दिन फैक्ट्री के भीतर ही धरना देने का निर्णय लिया है।

बीते माह से ही बंद हुई डेल्टा फैक्ट्री को श्रमिक शुरू करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को प्रबंधन ने फैक्ट्री बंद होने का नोटिस चस्पा किया तो श्रमिक भड़क गए। वे फैक्ट्री के बाहर एकत्रित होने लगे। हंगामे की सूचना पर पीरूमदारा पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। गेट बंद होने पर कुछ श्रमिकों ने दीवार फांदकर अंदर घुस गए और गेट खोल दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के अंदर ही डेरा डाल दिया। श्रमिकों ने कहा कि फैक्ट्री बंद होने से वह बेरोजगार हो जाएंगे। अधिकारियों की भी नहीं सुनी फैक्ट्री में तहसीलदार प्रियंका रानी व लेबर इंस्पेक्टर विनय कटियार भी श्रमिकों को समझाने पहुंचे, लेकिन श्रमिक अपनी मांग पर अडिग रहे। तहसीलदार ने कहा कि फैक्ट्री बंद होने से जो अधिकार हैं, वह श्रमिकों को मिलेंगे। लेबर इंस्पेक्टर ने कहा कि फैक्ट्री बंद होने की सूचना वह शासन को भेजेंगे। जल्द ही श्रम विभाग के साथ हल्द्वानी में त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई जाएगी। 130 श्रमिकों को बांटा वेतन फैक्ट्री के करीब 130 श्रमिकों को वेतन नहीं मिला था। वेतन नहीं मिलने को लेकर भी श्रमिकों ने नाराजगी जताई। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने इन श्रमिकों को वेतन वितरित करना शुरू किया। लाठीचार्ज में एक श्रमिक जख्मी श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठियां चलाई, जिससे श्रमिक आदेश घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से काशीपुर ले जाया गया। वहां उपचार के बाद वह लौट आया। श्रमिकों ने फैक्ट्री के बाउंसर व पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप लगाया।

chat bot
आपका साथी