रात आठ बजे काठगोदम पहुंचा विकास पुरुष का पार्थिव शरीर

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार शाम आठ बजे हल्द्वानी लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 06:45 AM (IST)
रात आठ बजे काठगोदम पहुंचा विकास पुरुष का पार्थिव शरीर
रात आठ बजे काठगोदम पहुंचा विकास पुरुष का पार्थिव शरीर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार रात आठ बजे काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचा। लखनऊ से एयर एंबुलेंस से पंतनगर पहुंची देह को वाहन में राजकीय सम्मान के साथ हल्द्वानी लाया गया। सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत अन्य लोगों ने उनके पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रास्ते भर लोग एनडी तिवारी अमर रहे के नारे लगाते रहे।

शनिवार दोपहर साढ़े चार बजे पंतनगर एयरपोर्ट लाए गए पार्थिव शरीर को आधा घंटे तक दर्शन के लिए रखा गया। पत्नी डॉ. उज्जवला तिवारी, बेटा रोहित शेखर तिवारी, बहू अपूर्वा तिवारी के अलावा यूपी के पूर्व एमएलसी नसीब पठान व ओएसडी राजीव कुमार का परिवार भी साथ था। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, शिक्षा मंत्री अरविंद पाडेय, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, तिलकराज बेहड़, डीएम नीरज खैरवाल, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके सहित प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद रहे। पार्थिव देह को पंतनगर से लालकुआ, हल्दूचौड़ होते हुए हल्द्वानी लाया गया। जगह-जगह सड़क किनारे खड़े लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। काठगोदाम सर्किट हाउस में 21 अक्टूबर को एक बजे तक लोग पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उसके बाद अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट को रवाना होगी। सर्किट हाउस में कमिश्नर डॉ. राजीव रौतेला, आइजी कुमाऊं पूरन सिंह रौतेला, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसडीएम एपी बाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट पकंज उपाध्याय, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एआरटीओ गुरुदेव सिंह मौजूद रहे। नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

सर्किट हाउस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व दर्जा महेश शर्मा, निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश, राजेंद्र खनवाल, मोहन पाठक ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी