Corona Vaccination in Nainital : 45 केंद्रों में पांच हजार को लगा कोरोना का टीका

Corona Vaccination in Nainital स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 45 से 60 वर्ष तक की उम्र वाले 3123 व 60 वर्ष से अधिक वाले 1555 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। इसके अलावा 32 हेल्थ केयर वर्कर को पहला व 31 को दूसरा टीका लगाया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 01:52 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 01:52 PM (IST)
Corona Vaccination in Nainital : 45 केंद्रों में पांच हजार को लगा कोरोना का टीका
मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया गया।

जागरण संवाददात, हल्द्वानी : Corona Vaccination in Nainital : कोरोना टीकाकरण अभियान जिले में शुक्रवार को भी जारी रहा। 45 केंद्रों में पांच हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 45 से 60 वर्ष तक की उम्र वाले 3123 व 60 वर्ष से अधिक वाले 1555 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। इसके अलावा 32 हेल्थ केयर वर्कर को पहला व 31 को दूसरा टीका लगाया गया। 18 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला व 32 को दूसरा टीका लगाया। जबकि, 60 वर्ष से अधिक वाले 257 लोगों ने भी कोरोना का दूसरा टीका लगवाया।

यात्रियों की स्क्रीनिंग कर किया जागरूक

स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों में यात्रियों की स्क्रीनिंग की। साथ ही उन्हें अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया गया।

34 कोरोना संक्रमित मिले

जिले में शुक्रवार को 34 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी के साथ ही अब तक 13229 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से संक्रमण में तेजी देखने को मिली है।  

संक्रमित निकलने पर दिल्ली का पर्यटक लौटाया

रामनगर : दिल्ली से आ रहा एक और पर्यटक बॉर्डर पर संक्रमित पाया गया है। उसे बॉर्डर से ही दिल्ली के लिए वापस कर दिया गया है। लगातार पर्यटकों के पॉजिटिव निकलने से रामनगर में कोरोना का खतरा बना हुआ है। कुंभ में जा रहे रामनगर के चार लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। अब तक छह पर्यटक पॉजिटिव आ चुके हैं।

परिवार के साथ शालीमार बाग दिल्ली से आए एक पर्यटक का रैपिड टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पर्यटक ने रामनगर के किसी रिसॉर्ट में आकर ठहरना था। पर्यटक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। कोविड के नोडल अधिकारी डा. प्रशांत कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली का एक पर्यटक पॉजिटिव पाया गया। उसे वापस कर दिया गया। शालीमार बाग के प्रशासन को पॉजिटिव आए पर्यटक के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा कुंभ में जाने की तैयारी कर रहे चार युवकों ने भी कोरोना का रैपिड टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। चारों युवकों को संस्थागत आइसोलेट कर दिया गया है। डा. कौशिक ने बताया कि इस महीने दो दिन में छह लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। 230 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी