कॉर्बेट पार्क नन्हें मेहमान सावन का केक और खीर से मनाएगा पहला बर्थ-डे NAINITAL NEWS

कॉर्बेट प्रशासन ने कालागढ़ में रह रही कंचन्भा हथिनी के शिशु (सावन) का पहला जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है। यह पहल वन्य जीव संरक्षण की दिशा में लोगों को एक संदेश भी देगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 10:56 AM (IST)
कॉर्बेट पार्क नन्हें मेहमान सावन का केक और खीर से मनाएगा पहला बर्थ-डे NAINITAL NEWS
कॉर्बेट पार्क नन्हें मेहमान सावन का केक और खीर से मनाएगा पहला बर्थ-डे NAINITAL NEWS

त्रिलोक रावत, रामनगर : वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रसिद्घ कॉर्बेट प्रशासन अपने नन्हें मेहमान का बर्थ-डे केक काटकर धूमधाम से मनाएगा। कॉर्बेट प्रशासन ने कालागढ़ में रह रही कंचन्भा हथिनी के शिशु (सावन) का पहला जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है। कॉर्बेट प्रशासन की यह पहल वन्य जीव संरक्षण की दिशा में लोगों को एक संदेश भी देगी।
दरअसल वर्ष 2017 मेें कर्नाटक राज्य से कॉर्बेट पार्क में नौ हाथी लाए गए थे। इनमेें से एक हथिनी गर्भवती थी। पिछले दो अगस्त की सुबह उसने बच्चे को जन्म दिया था। सुरक्षित डिलीवरी के लिए आसाम से हेड महावत कालिका को भी बुलाया गया था। नए मेहमान का नाम रखने के लिए कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों ने कालागढ़ के वनाधिकारियों व वन कर्मियों ने एक कमेटी बनाई। जिसमें एसडीओ कालागढ़ रमाकांत तिवारी, कॉर्बेट के पशु चिकित्सक दुष्यंत कुमार, हेड महावत कलिका व वनकर्मी शामिल किए गए थे। सभी ने अलग-अलग नाम सुझाए। पहले उसका नाम शंभू रखा गया था। लेकिन बाद में उसका नाम बदलकर सावन रख दिया गया था। पिछले साल किसी वजह से सावन का जन्मदिन कॉर्बेट प्रशासन नहीं मना पाया था। ऐसे में इस वर्ष भी आने वाले दो अगस्त को एक साल का होने जा रहे सावन का बर्थ-डे मनाने का निर्णय कॉर्बेट प्रशासन ने लिया है।

दो हथिनियों को दी थी विदाई

रामनगर : दो साल पूर्व कॉर्बेट पार्क में लंबे समय से गश्त व सेवा करने वाली दो हथिनियों की उम्र अधिक हो गई थी। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने उन्हें रिटायर करने का निर्णय लिया। इस दौरान आयोजित विदाई समारोह में दोनों हथिनियों को कॉर्बेट कर्मियों द्वारा विदाई दी गई थी। अब कालागढ़ में रखकर उनसे कोई काम नहीं लिया जाता है। रमाकांत तिवारी, एसडीओ कालागढ़ सीटीआर ने बताया कि कंचन्भा हथिनी के शिशु सावन का पहला जन्मदिन दो अगस्त को मनाया जाएगा। उसे नहलाने के बाद जन्मदिन की तैयारी की जाएगी। केक काटने के साथ ही खीर बनाकर खिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : हाथियों ने खेत की रखवाली कर रहे चौकीदार पर किया हमला, घायल

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी