महंगाई के विरोध में रामनगर में काग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला nainital news

तेजी से बढ़ती महंगाई के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया।

By Edited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 09:50 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 10:12 AM (IST)
महंगाई के विरोध में रामनगर में काग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला nainital news
महंगाई के विरोध में रामनगर में काग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला nainital news

रामनगर, जेएनएन : तेजी से बढ़ती महंगाई के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार का पुतला दहन भी किया गया। रानीखेत रोड स्थित पार्टी कार्यालय से काग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे। इस मौके पर आयोजित संक्षिप्त सभा में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की लचर नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। देश में तेजी से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा आज प्याज के दाम प्रति किलो सौ रुपये से भी अधिक हो गए हैं। इसी तरह अन्य खाद्य पदार्थो के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आम आदमी महंगाई से त्रस्त हो चुका है लेकिन केंद्र सरकार देश की जनता के सामने झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर गुमराह कर रही है। सभा को अन्य पार्टी नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं पर भी तीव्र आक्रोश जताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में भी नाकाम साबित हो रही है।

विरोध प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, काग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, ताइफ़ खान, दिनेश हर्बोला, देशबंधु रावत, अतुल कुमार, शेर सिंह लटवाल, विनय पडलिया, उस्मान, असद अली समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन का भी ऐलान किया।

chat bot
आपका साथी