Nainital Weather : कुमाऊं में ठंड की शुरुआत, चार जिलों में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

बारिश का दौर भले थम गया है लेकिन मौसम में ठंड घुलने लगी है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। कुमाऊं के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या फिर से नीचे पहुंचने लगा है। पर्वतीय जिलों में सुबहहल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 07:33 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 07:33 AM (IST)
Nainital Weather : कुमाऊं में ठंड की शुरुआत, चार जिलों में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
बारिश का दौर भले थम गया है, लेकिन मौसम में ठंड घुलने लगी है।

हल्द्वानी, जेएनएन: बारिश का दौर भले थम गया है, लेकिन मौसम में ठंड घुलने लगी है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। कुमाऊं के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या फिर से नीचे पहुंचने लगा है। जिससे पर्वतीय जिलों में सुबह के समय बाहर चहलकदमी करने निकलने वालों को हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।

मौसम में इस समय हवा बार-बार अपना रुख बदल रही है। कभी पश्चिम और दक्षिण पश्चिमी हवा बहती है तो कभी उत्तरी हवाएं चलने लगती है। हवा की गति 8 किमी प्रति घंटे है। मौसम में नमी लगातार कम हो रही है अल्मोड़ा में बुधवार सुबह नमी 63 प्रतिशत रही। कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। आसमान में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। शेष जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले एक सप्ताह में तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विभिन्न स्टेशनों का तापमा

पिथौरागढ़      29.0        14.4

पंतनगर         33.0        20.7

अल्मोड़ा        26.0        15.0

मुक्तेश्वर         25.0       12.9

नैनीताल         24.2       15.5

हल्द्वानी          31.0       23.0

चंपावत          25.8       14.0

बागेश्वर          29.0        17.0

chat bot
आपका साथी