हल्द्वानी में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 1.6 डिग्री nainital news

हल्द्वानी में शनिवार रात की ठंड ने पिछले चार वर्षों की सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 10:01 AM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 07:22 PM (IST)
हल्द्वानी में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 1.6 डिग्री nainital news
हल्द्वानी में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 1.6 डिग्री nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से शनिवार को समूचा कुमाऊं कांप गया। तराई-भाबर में कोल्ड डे रहा, जबकि समूचे कुमाऊं में शीतलहर चली। हल्द्वानी में शनिवार रात की ठंड ने पिछले चार वर्षों की सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 2015 में 25 दिसंबर का तापमान 1.1 डिग्री रहा था। शनिवार का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी कंपकंपाती ठंड का असर बना रहेगा।

अगले दो-तीन दिन ठंड से राहत नहीं

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक हल्द्वानी में शाम की नमी घटकर 47 प्रतिशत पर आ गई है। इसका मतलब है कि धूप भले खिली रहे, पर सुबह-रात में पारा तेजी से लुढ़केगा। अगले दो-तीन दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। पर्वतीय इलाकों में धूप खिली रहेगी। मैदानी इलाकों में रात व सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

इन तीन कारणों से पड़ी ठंड

1. नमी कम हो गई

2. उत्तर से सीधी सर्द हवा आई

3. आसमान बिल्कुल साफ हो गया

हल्द्वानी में दिसंबर का न्यूनतम पारा

28 दिसंबर 2019    1.6 डिग्री

26 दिसंबर 2018    3.6 डिग्री

31 दिसंबर 2017    4.2 डिग्री

20 दिसंबर 2016    3.1 डिग्री

25 दिसंबर 2015    1.1 डिग्री

11 दिसंबर 2014    1.3 डिग्री

27 दिसंबर 2013    1.6 डिग्री

(नोट : संबंधित तारीख में माह में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया)

अन्य स्टेशनों का न्यूनतम तापमान

मुक्तेश्वर 1.9 डिग्री

नैनीताल  4.0 डिग्री

पिथौरागढ़  0.5 डिग्री

यह भी पढ़ें : नए साल के जश्‍न के लिए पर्यटन नगरी तैयार, पर्यटकों की आमद शुरू

chat bot
आपका साथी