चीन सीमा तक जाने वाला पैदल मार्ग बंद, सामान लेकर जा रहे घोड़े और खच्‍चर फंसे NAINITAL NEWS

उच्च हिमालयी मल्ला-जोहार से होकर चीन सीमा तक जाने वाले एकमात्र पैदल मार्ग बबिलधार के पास एक विशाल पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 05:51 PM (IST)
चीन सीमा तक जाने वाला पैदल मार्ग बंद, सामान लेकर जा रहे घोड़े और खच्‍चर फंसे NAINITAL NEWS
चीन सीमा तक जाने वाला पैदल मार्ग बंद, सामान लेकर जा रहे घोड़े और खच्‍चर फंसे NAINITAL NEWS

मुनस्यारी, जेएनएन : उच्च हिमालयी मल्ला-जोहार से होकर चीन सीमा तक जाने वाले एकमात्र पैदल मार्ग बबिलधार के पास एक विशाल पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से मल्ला-जोहार को जाने वाले आवश्यक सामान की आपूर्ति प्रभावित है। इस स्थान पर सामान ले जाने वाले दर्जनों घोड़े , खच्चर फंसे हुए हैं।

मल्ला-जोहार में इस समय तेरह माइग्रेशन गांवों में ग्रामीण ग्रीष्मकालीन प्रवास पर हैं। इसके अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की चौकियां हैं। मिलम ग्लेशियर ट्रैक पर ट्रेकर जा रहे हैं। मार्ग पैदल है। पूर्व में मार्ग तक ग्लेशियरों के आने से आवाजाही प्रभावित रही तो अब बबिलधार के पास एक विशाल पेड़ गिर चुका है। जिसका सीधा असर घोड़े, खच्चरों पर पड़ रहा है। अकेला आदमी तो पेड़ के नीचे से झुककर आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन सामान लेकर जाने वाले घोड़े, खच्चर फंसे हुए हैं। क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार बबिलधार में इस समय दो दर्जन से अधिक सामान लेकर जा रहे घोड़े, खच्चर फंसे हैं। सोमवार की सायं तक इनकी संख्या बढऩे के आसार हैं।

मल्ला जोहार में सारे सामान की आपूर्ति मुनस्यारी से घोड़े, खच्चरों के माध्यम से होती है। आम आवश्यक वस्तुएं जानवरों की पीठ पर लाद कर पहुंचाई जाती है। यहां तक कि आइटीबीपी चौकियों के लिए भी सब्जी व अन्य सामान जानवरों से ढोकर चौकियों तक पहुंचाया जाता है। जानवर पैदल मार्ग पर पेड़ गिरे होने से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसकी सूचना लोनिवि को दे दी गई है। 24 घंटे बीतने के बाद भी लोनिवि के बेलदार मार्ग पर आए पेड़ को हटाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिसे लेकर घोड़े, खच्चर वाले परेशान हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी