ऊधमसिंह नगर में अफीम का बीज खाकर बच्चे बेहोश, खेती करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

किच्छा बंडिया क्षेत्र के बच्चे अचानक जब वहां पहुंचे तो अफीम का पौधा देख कर उत्सुकता वश उन्होंने उसके बीज खा लिए। उसके बाद नशा चढ़ने पर जब बच्चों की हालत खराब हुई तो स्वजन परेशान हो गए। मामला फैला तो बोने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 27 Mar 2022 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 27 Mar 2022 08:32 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में अफीम का बीज खाकर बच्चे बेहोश, खेती करने वाले को पुलिस ने पकड़ा
बात पुलिस तक पहुंची तो वह भी हरकत में आई तो अफीम की खेती का राजफाश हो सका।

जागरण संवाददाता, किच्छा : बच्चों के अफीम का बीज खाने से बेहोशी की हालत में आने पर अफीम की खेती की भंडाफोड संभव हो पाया। बच्चों के नशे की हालत में होने पर जब खोजबीन की तो पता लगा कि अफीम का बीज खाकर बच्चों की यह हालत हुई। बात पुलिस तक पहुंची तो वह भी हरकत में आई तो अफीम की खेती का राज फाश हो सका।

प्राग फार्म की जिंदल के अधिकार क्षेत्र की 27 एकड़ भूमि पर अशरारुल हक खेती कर रहा है। उसमें से ही उसने 300 वर्ग फीट खेत में अफीम बो रखी थी। पुलिस बरेली से लेकर न जाने कहा कहा मादक पदार्थ के कारोबारियों पर नकेल कसने में लगी थी, वहीं अशरारुल हक किच्छा में ही अफीम की खेती कर रहा था।

इससे पूर्व मई 2021 में रुद्रपुर के बिंदूखेड़ा में अफीम की खेती का पता पुलिस को लगा था। किच्छा में अफीम की खेती का राज जंगल में घूम रहे बच्चों के कारण संभव हो पाया। बंडिया क्षेत्र के बच्चे अचानक जब वहां पहुंचे तो अफीम का पौधा देख कर उत्सुकता वश उन्होंने उसके बीज खा लिए। उसके बाद नशा चढ़ने पर जब बच्चों की हालत खराब हुई तो स्वजन परेशान हो गए।

बच्चों ने जब उनको बताया कि बीज खाने के बाद उनकी हालत यह हुई तो उनकी भी उत्सुकता उस फल को देखने की हुई तो वहां पर अफीम की खेती की सुगबुगाहट बाहर निकली।

10 लाख की अफीम की बरामद

पुलिस ने अफीम की खेती करते एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने 10 लाख रुपये की अफीम बरामद की है।आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने पर्दाफ़ाश करते हुए कोतवाली में बताया शनिवार शाम पुलिस को बंडिया क्षेत्र में प्राग फार्म के पास अफीम की खेती की सूचना मिली। जिस पर एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के साथ खुरपिया गेट ले पास स्थित गोस्वामी ढाबे के पीछे दबिश दे पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे अशरारुल हक पुत्र नूर उल हक निवासी वार्ड नंबर पांच किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दस किग्रा अफीम का पौधा व दो किग्रा अफीम पोस्त बरामद कर लिया।

अतिक्रमण पर पीआईएल कर सुर्खियों में आया था अशरारुल हक

किच्छा में अतिक्रमण को लेकर अशरारुल हक ने 2014 पीआईएल नैनीताल उच्च न्यायालय में दाखिल की थी। उसके बाद वह किच्छा की जनता की नजरों में चढ़ गया था। जनता ने उसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर न केवल प्रदर्शन किया उसका पुतला भी फूंका अपना रोष व्यक्त किया था। उसके बाद से ही अशरारुल हक की बाजार से दूरी बढ़ गई थी। एक बार फिर वह अफीम की खेती को लेकर सुर्खियों में है।

chat bot
आपका साथी