महिलाएं करेंगी होली, रचेंगी स्वांग

नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब 25 फरवरी से होली महोत्सव बनाने जा रहा है। इसका प्रमुख केंद्र स्वांग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Feb 2018 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 16 Feb 2018 07:12 PM (IST)
महिलाएं करेंगी होली, रचेंगी स्वांग
महिलाएं करेंगी होली, रचेंगी स्वांग

नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब 25 फरवरी से होली महोत्सव बनाने जा रहा है। इसका प्रमुख केंद्र स्वांग बने प्रतियोगिता रहेगी। खास बात ये है कि होली आयोजन के पीछे क्लब का उद्देश्य पारंपरिक कुमाऊंनी होली का प्रचार-प्रसार कर इसे लोगों तक पहुंचाना है।

शुक्रवार को क्लब की अध्यक्ष विनीता पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक 25 फरवरी से महोत्सव से चार दिवसीय होली महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। विनीता पांडे ने बताया कि महोत्सव का आयोजन नगर के विभिन्न स्थानों पर होगा। 25 फरवरी को शारदा संघ में एक बजे से महिला बैठकी होली का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को राम सेवक सभा में कुमाऊंनी महिला होल्यारों की होली होगी। 27 को होली जुलूस और स्वांग बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 28 फरवरी को तल्लीताल में सिंचाई विभाग के समीप महिला बैठकी होली होगी। विनीता ने कहा कि कुमाऊं में होली के दौरान स्वांग रचने की विलुप्त होती संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सचिव आभा साह, रानी साह, मीनाक्षी कीर्ति, संगीता पंत, प्रेमा अधिकारी, मधुमिता, गीता पांडे, बबीता साह व अर्चना साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी