ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव से भाजपा को पंचायत चुनाव में मिला चेहरा

ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए उप चुनाव में भाजपा को पंचायत चुनाव में चेहरा मिल गया है। भले ही आनंद सिंह दरम्वाल का कार्यकाल छह महीने का ही है, लेकिन आगामी चुनाव में इसका असर दिखेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 06:25 PM (IST)
ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव से भाजपा को पंचायत चुनाव में मिला चेहरा
ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव से भाजपा को पंचायत चुनाव में मिला चेहरा

हल्द्वानी, जेएनएन : ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए उप चुनाव में भाजपा को पंचायत चुनाव में चेहरा मिल गया है। भले ही आनंद सिंह दरम्वाल का कार्यकाल छह महीने का ही है, लेकिन आगामी चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। इस उप चुनाव में पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी की सियासी रणनीति भी रंग लाई।

पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे की ओर से समय पर चुनाव कराने को लेकर पार्टी को अपना ब्लॉक प्रमुख मिल गया है। हालांकि, समय कम है। ऐसे में तमाम विकास कार्य पूरे हो पाएंगे, ऐसा कहना मुश्किल है, लेकिन राज्य में सत्तारुढ़ दल होने के चलते विकास के लिए अधिक बजट मिलने की उम्मीद भी रहेगी। जहां तक इस उप चुनाव की बात है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पद कांग्रेस के पास होने से तमाम समीकरणों को साधना था। ऐसे में पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी ने भी विशेष रणनीति भी काम आई, जिसके चलते पार्टी को भविष्य का आंनद मिल गया। आगामी पंचायत चुनाव में भी पार्टी के लिए अपना ब्लॉक प्रमुख होगा, जो हल्द्वानी ब्लॉक में पार्टी से पहली बार निर्वाचित होकर आए हैं। एक दिन पहले हुए शपथ ग्रहण के बाद आनंद सीधे पूर्व दर्जा मंत्री के आवास पर पहुंचे। जीत का जश्न मनाया और मिठाई खिलाई। इस जीत पर आनंद का कहना है, जितना समय मिला है। विकास कार्यों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सिचाई के लिए गूल, नाली, पुलिया, सड़कें, पानी आदि विकास कार्यों पर फोकस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : लालकुआं में आरपीएफ ने व्यापारी नेता को पीटा, गुस्‍साए व्‍यापारियों ने किया हंगामा

यह भी पढ़ें : सिडकुल में नौकरी करने वाली युवती ने खाया जहर, कॉल डिटेल से मिलेंगे सुराग

chat bot
आपका साथी