भीमताल में सभा कर भाजपा प्रत्‍याशी अजय भट्ट ने कहा जनता की मांग मोदी सरकार

भीमताल में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने आमडाली से सातताल तिराहा मेहरागांव तक रैली निकाली।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 05:37 PM (IST)
भीमताल में सभा कर भाजपा प्रत्‍याशी अजय भट्ट ने कहा जनता की मांग मोदी सरकार
भीमताल में सभा कर भाजपा प्रत्‍याशी अजय भट्ट ने कहा जनता की मांग मोदी सरकार

भीमताल, जेएनएन : भीमताल में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने आमडाली से सातताल तिराहा मेहरागांव तक रैली निकाली। इस दौरान महरा गांव में अपने संबोधन के दौरान अजय भट्ट ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा मोदी-मोदी कर कर लोंगों को उत्साहित करती थी, वहीं भाजपा का पांच साल का कार्यकाल ऐसा रहा है कि वर्ष 2019 में जनता मोदी को दुबारा लाना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद का भाजपा सरकार ने डटकर सामना किया है और जो कहा वह कर के दिखाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों को भी इज्जत के साथ बुलाने का कार्य करती है।

उन्होंने भाजपा के पक्ष में और केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिये लोगों को सहयोग मांगा। इस दौरान यूकेडी नेता कमलेश रावत बाबी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में सम्मलित हुए। अजय भट्ट ने सभी सम्मलित लोंगों का फूल की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व कबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामगढ़ लाखन नेगी, वर्तमान ब्लाक प्रमुख रामगढ़ पुष्पा नेगी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी, मुकेश बोरा, पंकज जोशी, शरद पांडे, भारत लौशाली, संजू महरा, भाष्कर भगवाल, योगेश तिवारी, अमन, कमरूजमां, प्रदीप पाठक,  लक्की,नितिन राणा, तारा दत्त पांडे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी