नौ दिन में नौ राज्यों की 5000 किमी यात्रा कर लौटे अवनीश

अवनीश राजपाल ने अपने मित्र योगेश जोशी के साथ भूटान, नेपाल एवं भारत के सभी 29 राज्यों की यात्रा पूरी कर हल्‍द्वानी लौटे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 05:28 PM (IST)
नौ दिन में नौ राज्यों की 5000 किमी यात्रा कर लौटे अवनीश
नौ दिन में नौ राज्यों की 5000 किमी यात्रा कर लौटे अवनीश

हल्द्वानी, नैनीताल [जेएनएन]: शहर के युवा बाइकर अवनीश राजपाल ने अपने मित्र योगेश जोशी के साथ भूटान, नेपाल एवं भारत के सभी 29 राज्यों की यात्रा पूरी कर ली है। शुक्रवार को अवनीश मोटरसाइकिल से 9 दिन में उत्तर एवं पूर्वी भारत के 9 राज्यों का भ्रमण वापस हल्द्वानी लौट आए। 

हल्द्वानी की संस्था हरि शरणम जन के भ्रूण हत्या रोको एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए संदेश लेकर बाइकर्स ने 28 फरवरी को अपनी यात्रा प्रारम्भ की थी। यात्रा के दैरान बाडी फ्लैक्स पहनकर अवनीश व योगेश ने स्थानीय लोगों के साथ संदेश साझा किया। हल्द्वानी उत्तराखण्ड से यात्रा शुरू कर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश का भ्रमण कर वापस लौट आए हैं ।

अवनीश ने बताया कि उन्हें बाइक से लम्बी यात्राएं करना बेहद पसंद है। यात्रा के दौरान ओडीशा में समुद्री तट के साथ सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक चलाने का अनुभव रोमांचक रहा। कई राज्यों में भाषा समझने जैसी दिक्कत आई।

शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचने पर युवा पंजाबी जनकल्याण समिति ने फूल मालाओं से पहनाकर उनका स्वागत किया। अवनीश राजपाल एक व्यवसायी है और कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।  इस अवसर पर स्वर्णलालजी, प्रेम मदान, पंकज कपूर, संजीव आनन्द, कमल सुखीजा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

उपलब्‍धि

-अवनीश अब तक 29 बार रक्तदान भी कर चुके है।

-वर्ष 2014 में 9 दिन में 7000 किमी में नेपाल के 7 जिले व उत्तर पूर्वी भारत के 10 राज्यों का भम्रण व 2015 में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा बाईक से कर चुके है। 

-अप्रैल 2016 में अवनीश ने 14 दिन में 14 दक्षिण भारत के राज्यों की 8350 किमी का भ्रमण किया है। 

-सितम्बर 2016 में 6 राज्यों में 3600 किमी की लेह-लद्दाख की यात्रा भी की।

-मार्च 2017 में 11 दिन में उत्तर पूर्वी एवं उत्तर भारत के 12 राज्यों व भूटान की 7200 किमी की यात्रा की। 

-अवनीश अब तक अपनी बाईक 190000 किमी से अधिक चला चुके है।

यह भी पढ़ें: साइकिल पर निकले महाराष्‍ट्र के घोंडी राम, दे रहे हैं लोगों को यह संदेश

यह भी पढ़ें: 1900 किमी की साइकिल यात्रा करते हुए रुड़की पहुंची एनसीसी कैडेट्स

chat bot
आपका साथी