उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 20 फीसद कम बारिश, अब मानसून की विदाई तय

मानसून अपने आखिरी चरण में है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ऐसे में परिस्थितियां मानसून की वापसी के अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग किसी भी समय मौसम की विदाई घोषित कर सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:42 AM (IST)
उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 20 फीसद कम बारिश, अब मानसून की विदाई तय
मानसून अपने आखिरी चरण में है। पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का दौर थमा है।

हल्द्वानी, जेएनएन : मानसून अपने आखिरी चरण में है। पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का दौर थमा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ऐसे में परिस्थितियां मानसून की वापसी के अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग किसी भी समय मौसम की विदाई घोषित कर सकता है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसून की विदाई की कोई निश्चित तिथि नहीं है। पिछले आंकडों को देखें तो सामान्य रूप से उत्तराखंड से 25 से 30 सितंबर के बीच मानसून की विदाई होती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डॉ. आनंद शर्मा के मुताबिक अगले-दो तीन दिनों में पश्चिमी और उत्तरी राज्यों से मानसून की वापसी होने की संभावना है। अक्टूबर पहले सप्ताह में देश के मध्य भागों से भी मानसून की विदाई की संभावना है। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस बार समय-समय पर कम दबाव का क्षेत्र बने, जिससे मानसून की विदाई में छोड़ी देरी देखने को मिली।

मानसून विदाई की तीन अवस्थाएं

एक : हवा के रुख में बदलाव आता है। यानी हवा घड़ी की सुई की तहत घूमने लगती है। नमी में कमी आने लगती है।

दो : सेटेलाइट तस्वीरों में धरती के ऊपर भाप में कमी आने लगती है।

तीन : चार से पांच दिन बारिश नहीं होती है। तीनों अवस्था बनने पर मानसून विदाई की घोषणा की जाती है।

प्रदेश में 20 प्रतिशत कम बारिश

मानसून के दौरान उत्तराखंड में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य तौर पर प्रदेश में 1172 मिमी बारिश होती है, इस बार 943 मिमी बारिश हुई। जिलों की लिहाज से देखें तो प्रदेश के दस जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई।

कुमाऊं में जिलेेवार मानसूनी बारिश (मिमी में)

जिला              वास्तविक बारिश         सामान्य बारिश

अल्मोड़ा          597                          840

बागेश्वर           1992                         840

नैनीताल          952                         1421

चम्पावत          640                         1330

पिथौरागढ़       1548                        1536

यूएसनगर       1044                         1071

(नोट : आंकड़ा एक जून से 27 सितंबर तक का है। स्रोत भारत मौसम विज्ञान विभाग)

वर्षवार मानसून विदाई की तिथि

2011-17 सितंबर, 2012-19 सितंबर, 2013-30 सितंबर, 2014-21 सितंबर, 2015-23 सितंबर, 2016-22 सितंबर, 2017-24 सितंबर, 2018-25 सितंबर, 2019-22 सितंबर।

chat bot
आपका साथी