176 साल का हुआ नैनीताल, काटा गया केक

नैनीताल शनिवार को 176 वर्ष का हो गया। 1841 को अंग्रेज व्यापारी पीटर बैरन ने इस खुबसूरत जगह को देखा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 19 Nov 2017 08:33 AM (IST) Updated:Sun, 19 Nov 2017 08:57 PM (IST)
176 साल का हुआ नैनीताल, काटा गया केक
176 साल का हुआ नैनीताल, काटा गया केक

नैनीताल, [जेएनएन]: देश-दुनियां के पर्यटकों की पसंद नैनीताल शनिवार को 176 वर्ष का हो गया। 1841 को अंग्रेज व्यापारी पीटर बैरन ने इस खुबसूरत जगह को देखा। विशेषज्ञों का एक तबका नैनीताल की खोज का श्रेय अंग्रेजों के बजाय नर सिंह को देता है। नैनीताल की वर्षगांठ पर केक काट कर खुशियां मनाई गईं।

शनिवार को मल्लीताल डीएसए मैदान में सभी धर्म के अनुयायियों ने नैनीताल की सुख-समृद्घि व खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं कपिल जोशी, विशिष्ट अतिथि एडीएम बीएल फिरमाल व पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत ने सामूहिक रूप से किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वन संरक्षक कपिल जोशी ने कहा कि सरोवर नगरी की अद्वितीय सुंदरता को बनाए रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए हमें नगर को साफ व स्वच्छ रखना होगा। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: सत्रह साल गुजरे, गैरसैंण फिर भी गैर

यह भी पढ़ें: राज्य के हालात सुधारने को मजबूत इच्छाशक्ति की दरकार  

chat bot
आपका साथी