'जन' की बात को अब सीधे सुनेगा 'जंगलात'

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हरित प्रदेश में जन और जंगल के बीच का फासला खत्म करने की कवायद की जा रही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 01:00 AM (IST)
'जन' की बात को अब सीधे सुनेगा 'जंगलात'
'जन' की बात को अब सीधे सुनेगा 'जंगलात'

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हरित प्रदेश में जन और जंगल के बीच का फासला खत्म करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए फॉरेस्ट के पश्चिमी वृत्त के सर्किल ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल की शुरुआत की है। इसके जरिए वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते फेसबुक, ट्वीटर और इंस्ट्राग्राम पर सीधे लोगों से जुड़ सकेंगे और यहां मिलने वाली सूचनाओं व शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जाएगा।

अवैध खनन, पेड़ों की कटान, जंगली जानवर के घुस आने या फिर वन विभाग से जुड़ी अन्य शिकायत या सूचना वन विभाग को देने में आम लोगों को दिक्कत होती थी। जन और जंगलात के बीच इसी दूरी को खत्म करने के लिए और वन विभाग की जवाबदेही तय करने के लिए पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने हाल में वेस्टर्न सर्किल उत्तराखंड की ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल की शुरुआत की है। इसमें तेजी से फॉलोअर्स की तादाद भी बढ़ रही है। बकौल डॉ. पराग मधुकर धकाते, फॉरेस्ट की ऑफिशियल सोशल मीडिया से जुड़कर लोग वन विभाग से जुड़ी जानकारियों से रूबरू होने के साथ ही अपनी बात भी साझा कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर जो भी शिकायत या सुझाव आएंगे, उनका निस्तारण कराने के लिए वन संरक्षक स्तर पर मॉनीट¨रग होगी।

फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर वन संरक्षक से जुड़े

सोशल मीडिया से जुडे़ लोग श्री धकाते को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेज कर उनसे जुड़ सकते हैं। लोग चाहे तो इंस्ट्राग्राम से जुड़कर फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर आई शिकायतों का हुआ निस्तारण

-तराई पूर्वी वन प्रभाग के रनसानी रेंज में अवैध खनन मामले की शिकायत आई। इसमें डीएफओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

-गुलदार सहित अन्य खतरनाक वन्य जीवों के गांवों में घुसने को लेकर रामनगर से एक शख्स ने क्वीक रिएक्शन टीम बनाने का सुझाव दिया। इसके लिए वन विभाग और जिम कार्बेट अधिकारियों के बीच समन्वयक किया जा रहा है।

-ट्वीटर पर एक फालोअर ने सीतामढ़ी क्षेत्र के रिजर्व फॉरेस्ट में महिला शौचालय न होने की शिकायत की। इसके निर्माण की कवायद चल रही है।

-लामाचौड़ में एक व्यक्ति ने दो यूकेलिप्टिस पेड़ों के कभी भी गिरने की सूचना दी। इसके लिए संबंधित डीएफओ से कार्रवाई के लिए कहा गया है।

------

फेसबुक पर मित्र अनुरोध को तत्काल स्वीकार किया जा रहा है। लोग चाहे तो इंस्ट्राग्राम से जुड़कर फोटो अपलोड कर सकते हैं। दूसरे सर्किल या वन प्रभाग से जुड़े मामले भी उनके पास आते हैं तो उन्हें भी संबंधित वनाधिकारियों के पास भेजकर निस्तारण कराया कराया जाएगा।

डॉ. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक

chat bot
आपका साथी