तापमान में बढ़ोत्तरी बनी बारिश की वजह

जागरण संवाददाता, नैनीताल : अमूमन रोजाना वर्षा जून में तो संभव है, लेकिन मई के महीने में कभी-कभार ही

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 23 May 2017 07:42 PM (IST)
तापमान में बढ़ोत्तरी बनी बारिश की वजह
तापमान में बढ़ोत्तरी बनी बारिश की वजह

जागरण संवाददाता, नैनीताल : अमूमन रोजाना वर्षा जून में तो संभव है, लेकिन मई के महीने में कभी-कभार ही वर्षा होती है, परंतु इस बार मई में लगभग रोजाना ही वर्षा का क्रम जारी है। आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरणीय वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार शीत ऋतु में वर्षा बहुत कम हुई। हालात सूखे जैसे बने रहे और जैसे ही गर्मी शुरू हुई तापमान उछाल मारने लगा। मार्च के महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। जिसके परिणाम स्वरूप दक्षिणी पूर्वी समुद्री हवाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया और इन हवाओं के साथ नमी आनी शुरू हो गई। इस दशा में आने वाले दिनों में भी वर्षा का क्रम बने रहने की संभावना है। यदि बारिश नही भी होती है तो नमी अधिक होने के कारण दोपहर बाद आसमान में बादलों का आना जाना जारी रहेगा। मौसम के इस स्वरूप को प्री-मानसून गर्जनोदपात कहा जाता है। जिसमें एक से डेढ़ घंटे तक तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि होती है। मानसून पहुंचने में अब ज्यादा समय नही रह गया है तो ऐसे में उम्मीद है कि मौसम का यह मिजाज ऐसे ही बना रह सकता है।

chat bot
आपका साथी