सत्र शुरू होने के 10 दिन शेष, नहीं पहुंची किताबें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शिक्षा का नया सत्र शुरू होने में केवल 10 दिन शेष रह गए हैं। मानव संसाधन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST)
सत्र शुरू होने के 10 दिन शेष, नहीं पहुंची किताबें
सत्र शुरू होने के 10 दिन शेष, नहीं पहुंची किताबें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शिक्षा का नया सत्र शुरू होने में केवल 10 दिन शेष रह गए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर सीबीएसई ने एनसीईआरटी की किताबें चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इससे असमंजस की स्थिति बनी है। हालांकि मौका देखते ही कई पब्लिक स्कूल संचालकों ने निजी प्रकाशकों की किताबें मंगवानी शुरू कर दी हैं।

एक महीने पहले सीबीएसई ने देश के सभी संबद्ध विद्यालयों से छात्र-छात्राओं की संख्या मांगी थी, ताकि उसी आधार पर पुस्तकें उपलब्ध करा सकें। नैनीताल जिले के पब्लिक स्कूलों ने भी डिमांड भेज दी। एक अप्रैल 2017 से शिक्षा का नया सत्र शुरू हो जाएगा। स्कूलों में पढ़ाई होने लगेगी। नए सत्र के लिए प्रवेश भी शुरू हो गए हैं, लेकिन विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं पहुंची। मौका देखते ही कई पब्लिक स्कूलों ने निजी प्रकाशकों की किताबों की लिस्ट थमा दी है।

---

महंगी किताबों को लेकर अभिभावक परेशान

महंगी किताबों की लिस्ट पाकर अभिभावक परेशान हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि जब एनसीईआरटी की किताबें आनी हैं तो फिर हमसे महंगी किताबें क्यों मंगवाई जा रही हैं। यह मनमानी है।

---

जिले में 80 स्कूलों को मिल चुकी मान्यता

जिले में ही सीबीएसई से संबद्ध 80 विद्यालय हैं। इनमें 81 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें उपलब्ध करानी हैं, लेकिन पब्लिक स्कूल संचालक मान रहे हैं कि एनसीईआरटी इतनी पुस्तकें उपलब्ध नहीं करा पाएगा।

---

सभी विद्यालयों ने विद्यार्थियों की डिमांड भेज दी थी। एनसीईआरटी की पुस्तकें डिपो में मिलने की मेल पहुंची है। किताबें उपलब्ध होने पर विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी जाएंगी।

-मंजू जोशी, कोआर्डिनेटर, सीबीएसई।

chat bot
आपका साथी