मौसम की मार, कर रही बीमार

नैनीताल: सरोवरनगरी का पल-पल बदलने वाला मौसम बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। कभी धूप और फिर ठंडी हवा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 01:01 AM (IST)
मौसम की मार, कर रही बीमार
मौसम की मार, कर रही बीमार

नैनीताल: सरोवरनगरी का पल-पल बदलने वाला मौसम बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। कभी धूप और फिर ठंडी हवा की चपेट में आकर बच्चों के अलावा बड़े भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खसरा, निमोनिया और डायरिया जैसी बीमारी बच्चों को घेर रही है। बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. एलएम उप्रेती का कहना है कि बदलते मौसम से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चे जहां डायरिया और निमोनिया का शिकार होते हैं, वहीं बड़ों में अस्थमा, गठिया और आंखो की समस्या बढ़ जाती है। लिहाजा खुद को महफूज रखने के लिए सही डायट लेना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी