सदस्यों को मिलेगा 12 फीसद लाभांश

संवाद सूत्र, हल्दूचौड़ : किसान सेवा सहकारी समिति का 37वां अधिवेशन समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 01:01 AM (IST)
सदस्यों को मिलेगा 12 फीसद लाभांश

संवाद सूत्र, हल्दूचौड़ : किसान सेवा सहकारी समिति का 37वां अधिवेशन समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में वर्ष 2016-17 के लिए 10 करोड़ 27 लाख रुपये बजट पास किया गया।

संस्था के वरिष्ठ सहायक प्रकाश जोशी ने 31 मार्च 2016 का संतुलन पत्र पढ़कर बताया कि वर्ष 2016 में संस्था ने 20.76 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया। संस्था अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल ने सदस्यों को उनके हिस्से में 12 फीसद लाभांश देने की घोषणा की। सभा को एडीओ संजय मियान, उपाध्यक्ष ईश्वरी दत्त जोशी, युकां नेता शंकर जोशी, रमेश चंद्र जोशी, इंटक नेता शभू दत्त कविदयाल ने संबोधित किया। अंत में समिति से सेवानिवृत्त कर्मचारी मोहन चंद्र कविदयाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान किरन जोशी, गोपाल दत्त कांडपाल, हीरालाल, चंद्रशेखर, हीरा सिंह, मीना जोशी, मुन्नी देवी, बिहारी लाल, राहुल डसीला, विशन दत्त लोसाली आदि थे।

chat bot
आपका साथी