सिंथिया में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मेधावी छात्रों का सम्मान सम

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 11:13 PM (IST)
सिंथिया में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा से 11 तक के मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से पुरस्कृत किया गया।

यह सम्मान भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक राजेश मलिक व सहायक शाखा प्रबंधक संदीप गुप्ता ने प्रदान किए। मलिक ने कहा कि छात्र ही देश के भविष्य होते हैं। मेधावी छात्रों को पुरस्कार देने का तात्पर्य यह है कि समाज उनसे अधिक अपेक्षा रखने लगा है। उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम के बारे में बच्चों को जानकारी दी। रौतेला ने बच्चों को हमेशा अपना सर्वोत्तम करने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में अंकित बिष्ट, मैत्रयी तिवारी, अमन जोशी, उत्कर्ष भट्ट, प्रतिभा बेलवाल, दिव्याशी पाठक को गत सत्र में अपनी कक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा दृष्टि पंत, रूपल त्यागी को ड्राइंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला व एकेडमिक कोर्डिनेटर बीबी जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन में मिनी व मानसी ने किया।

chat bot
आपका साथी