मजबूत विकल्प तैयार करेगी सपा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अधिवक्ता ललित मोहन जोशी का कहना है कि उत

By Edited By: Publish:Sun, 29 Nov 2015 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 09:08 PM (IST)
मजबूत विकल्प तैयार करेगी सपा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अधिवक्ता ललित मोहन जोशी का कहना है कि उत्तराखंड बने 15 साल हो गए। पलायन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं संतुलित विकास के मुद्दे जस के तस हैं। अब तक राज करती रही भाजपा व कांग्रेस ने जनता को बरगला कर सिर्फ अपने व चहेतों का घर भरने का काम किया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि छोटे राज्य में असंतुलित विकास और बढ़ते भ्रष्टाचार ने आम जनमानस में निराशा का भाव भर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि दमुवाढूंगा व बिंदुखत्ता निकाय तो बन गए लेकिन जनता को मालिकाना हक आज तक नहीं मिला। खनन व सरकारी भूमि को खुर्दबर्द कर नेता मंत्री अपने घर भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा आगामी चुनावों में गठजोड़ से मजबूत विकल्प तैयार करने जा रही है। वार्ता में वरिष्ठ नेता प्रताप जंगलिया भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी