प्रबंधन से वार्ता विफल, भड़के रोडवेज कर्मचारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : काठगोदाम डिपो प्रबंधन से वार्ता विफल होने के बाद नाराज उत्तराखंड रोड

By Edited By: Publish:Tue, 21 Jul 2015 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2015 09:55 PM (IST)
प्रबंधन से वार्ता विफल, भड़के रोडवेज कर्मचारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : काठगोदाम डिपो प्रबंधन से वार्ता विफल होने के बाद नाराज उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूनियन ने प्रबंधन पर कर्मचारियों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है।

मंगलवार को यूनियन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एआरएम पवन मेहरा से मिलने पहुंचा। करीब दो घंटे तक बातचीत के बाद वार्ता विफल हो गई। इससे कर्मचारी भड़क उठे और डिपो गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि कई कर्मचारी बगैर काम का वेतन पा रहे हैं। बावजूद काम करने वालों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूनियन ने सकारात्मक निर्णय न लिए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी करने का ऐलान किया है। इस अवसर पर आरएस नेगी, चंद्रशेखर आर्या, शाकिर सिद्दीकी, अनिल बिष्ट, सुभाष मिश्रा, रचना बिष्ट, ललित पांडे, गणेश पांडे समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

==इनसेट==

आठ बसों का संचालन रहा ठप

हल्द्वानी : नाराज कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे तक बसों का संचालन भी ठप रखा। इससे यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। काठगोदाम डिपो के एआरएम ने बताया कि कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़, लुधियाना, जयपुर और दिल्ली की दो बसों का संचालन ठप रहा। इसी तरह टनकपुर, रामनगर और हरिद्वार की बसें गंतव्य स्थानों को नहीं जा सकी। पांच बजे बाद बसों का संचालन शुरू हो सका।

chat bot
आपका साथी