सैलानियों की पसंदीदा जगह बन रहा सीतावनी क्षेत्र

जागरण संवाददाता, रामनगर : विश्वविख्यात कॉर्बेट पार्क के साथ ही सीतावनी पर्यटन जोन भी सैलानियों की पस

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 01:12 AM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 05:07 AM (IST)
सैलानियों की पसंदीदा जगह बन रहा सीतावनी क्षेत्र

जागरण संवाददाता, रामनगर : विश्वविख्यात कॉर्बेट पार्क के साथ ही सीतावनी पर्यटन जोन भी सैलानियों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। सीतावनी पर्यटन जोन से वन विभाग को एक साल में भारी भरकम 98 लाख से अधिक का राजस्व मिला है। इसके अलावा पिछले साल की तुलना में सैलानी भी बढ़े हैं।

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी पर्यटन जोन में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटक प्रकृति के सुरम्य व शांत वातावरण के बीच खुद को आनंदित महसूस करते हैं तो प्राचीन सीतावनी मंदिर में शीश भी नवाते हैं। क्षेत्र में बाघ, गुलदार, हाथी समेत विभिन्न प्रजाति के वन्य जीव हैं। इसके अलावा यह बर्ड वाचिंग के लिए भी मुफीद जगह है। यही कारण है कि यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

पिछले मार्च से इस साल मार्च तक यहां 65724 पर्यटक आए, जिनमें से 65446 भारतीय व 278 विदेशी थे। इन पर्यटकों से वन विभाग को 98,21626 रुपये का राजस्व मिला। पिछले साल की तुलना में इस बार 38 हजार पर्यटक अधिक आए, जिनसे 58 हजार रुपये अधिक मिले। पिछले साल 27386 भारतीय व 204 विदेशी पर्यटकों से 40 लाख रुपये का राजस्व मिला था। सीतावनी जोन पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनने से वन विभाग के अधिकारी भी खासे उत्साहित है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी जीएस कार्की ने बताया कि यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, जो कि शुभ संकेत है। इससे लोगों का रोजगार भी बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी