जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, संकट

हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो दिन से पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को टैंकर से भी पानी की आपूर्

By Edited By: Publish:Mon, 29 Dec 2014 01:29 AM (IST) Updated:Mon, 29 Dec 2014 01:29 AM (IST)
जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, संकट

हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो दिन से पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी की आपूर्ति कब तक होगी, इसकी सूचना भी जल संस्थान नहीं दे रहा। इससे लोग आक्रोशित हैं। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

शुक्रवार को मुखानी में लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से पेयजल की पाइप लाइन टूट गई थी। इस समय नल में पानी चल रहा था। इससे पाइप में कूड़ा-कचरा भर गया और लाइन चोक हो गई। जल संस्थान के कर्मचारियों ने पाइप को ऐसे ही जोड़ दिया था। जब रविवार को भी पानी नहीं पहुंचा। तब चोक होने की जानकारी हुई। इसके चलते मुखानी, पीलीकोठी, बसंत विहार में 10 हजार से अधिक लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां तक टैंकर भी पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। इस तरह की स्थिति से लोग आक्रोशित हैं। लोग जल संस्थान के अधिकारियों को आपूर्ति के लिए बार-बार फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई सूचना नहीं मिल रही है। अवर अभियंता प्रमोद पांडे का कहना है कि चोक होने की जानकारी पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद हुई। इसे सोमवार को ठीक कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी