प्रदेश की जनता को विकल्प देगी आप: सैय्यद शादाब हुसैन

दिल्ली हज कमेटी के सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैय्यद शादाब हुसैन रिजवी ने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता को धोखा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 06:51 PM (IST)
प्रदेश की जनता को विकल्प देगी आप: सैय्यद शादाब हुसैन
प्रदेश की जनता को विकल्प देगी आप: सैय्यद शादाब हुसैन

जागरण संवाददाता, रुड़की: दिल्ली हज कमेटी के सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैय्यद शादाब हुसैन रिजवी ने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता को धोखा दिया है। दोनों ही दलों को बारी-बारी से सत्ता दी गई लेकिन, उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपने को साकार नहीं किया। इसलिए आम आदमी पार्टी इस बार प्रदेश में बेहतर विकल्प देगी। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मंगलवार को दिल्ली से देहरादून जाते समय सैय्यद शादाब हुसैन रिजवी ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण बड़े ही त्याग एवं बलिदान के बाद हुआ है। उत्तराखंडवासियों ने बड़ी कुर्बानी दी है। उन्होंने सोचा था कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां सबको रोजगार के अवसर मिलेंगे, लेकिन पलायन जारी है। मौजूदा भाजपा सरकार ने एक भी लोक कल्याणकारी कार्य नहीं किया है। जनता त्रस्त है। दिल्ली के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी भाषा के लिए अकादमी का गठन किया। उत्तराखंड के निवासियों को प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व दिया है। प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी एवं पलायन की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इससे निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। किसी भी सरकार ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली के अंदर बड़ी संख्या में उत्तराखंडवासी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा का सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया उत्तराखंड का दौरा करेंगे। प्रदेश के अधिक से अधिक नागरिकों को आप से जोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी