स्वच्छता के लिए महिलाओं और किशोरियों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, रुड़की : आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को विलेज हेल्थ सेनीटेशन एवं न्यूट्रीशियन डे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 07:49 PM (IST)
स्वच्छता के लिए महिलाओं और  किशोरियों को किया जागरूक
स्वच्छता के लिए महिलाओं और किशोरियों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, रुड़की : आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को विलेज हेल्थ सेनीटेशन एवं न्यूट्रीशियन डे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया।

मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को सभी बाल विकास परियोजनाओं को विलेज हेल्थ सेनीटेशन एवं न्यूट्रीशियन डे सेलिब्रेट करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के अंतर्गत रुड़की ब्लॉक के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं पूर्वी अंबर तालाब में बाल विकास परियोजना शहरी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी संदीप अरोड़ा ने महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। कब-कब और किस प्रकार से हाथ धोने चाहिए, इसका उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। बताया कि खाना बनाने, परोसने और खाने से पहले हमेशा हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। इससे कीटाणु मर जाते हैं। साथ ही घर में किन-किन वस्तुओं को अधिक सफाई की आवश्यकता होती है। इसके बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी