पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

हरिद्वार दहेज न देने पर पत्नी को आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:08 PM (IST)
पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

हरिद्वार: दहेज न देने पर पत्नी को आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पथरी के गांव ऐथल बुजुर्ग निवासी जब्बार की पत्नी फातिमा की ससुराल में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी मौत का पता जब मायके वालों को चला तो उन्होंने ससुराल में जमकर हंगामा काटा था। आरोप लगाया था कि फातिमा को उसके पति जब्बार व ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते रहते थे, उसी से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने मिलकर फातिमा की हत्या की है। पुलिस ने उसी दिन मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने मृतका फातिमा के पिता की तहरीर पर पति जब्बार सहित ससुराल वालों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि आरोपित पति जब्बार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। (संस)

chat bot
आपका साथी