मौसम ने बदले रंग, तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम दिनभर रंग बदलता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 08:26 PM (IST)
मौसम ने बदले रंग, तापमान में आई गिरावट
मौसम ने बदले रंग, तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, रुड़की: शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम दिनभर रंग बदलता रहा। एकाएक आसमान में बादल छा गए तो दूसरे ही पल धूप खिल गई। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।

बुधवार को शहर में सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रहे लेकिन बाद में धूप खिल गई। कुछ देर धूप खिले रहने के बाद फिर से बादलों की आवाजाही का खेल शुरू हो गया। इसके बाद तो दिनभर धूप-छांव होती रही। इस वजह से दोपहर में भी मौसम में ठंड का असर रहा। जबकि मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिले में एक मार्च तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। तीनों जिलों में 29 फरवरी और एक मार्च को कुल 7-13 मिमी बरसात का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी