तेंदुए ने किया दंपती पर हमला, भीड़ ने लाठियों से पीटकर मार डाला

हरिद्वार में सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद गांव में एक तेंदुए ने दंपती पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस घायल तेंदुए को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 05:06 AM (IST)
तेंदुए ने किया दंपती पर हमला, भीड़ ने लाठियों से पीटकर मार डाला
तेंदुए ने किया दंपती पर हमला, भीड़ ने लाठियों से पीटकर मार डाला

हरिद्वार, [जेएनएन]: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में एक घायल तेंदुए ने दंपती पर हमला कर दिया। इस दौरान गांव में जाग होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गुस्साए ग्रामीणों ने लाठियों से पीट कर तेंदुए को मार डाला। 

वहीं, मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में तेंदुए के घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पार्क प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।  

जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से भटककर एक घायल तेंदुआ रावली महदूद गांव में आ धमका। गांव में घुसते ही तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बनाना चाहा, लेकिन घायल होने के चलते वह उसे पकड़ नहीं पाया। 

इस दौरान गांव में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर सोम पुत्र संनरु के घर में किराए पर रहने वाले संतराम और उसकी पत्नी गुड्डी कमरे से बाहर आए। तभी सामने तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए। वह कुछ समझ पाते कि तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। झपट्टा लगते ही दोनों जमीन पर गिर गए। 

शोर सुनने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। भीड़ ने तेंदुए पर लाठियों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची राजाजी पार्क प्रशासन की टीम तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय ले गई। बताया जा रहा है कि तेंदुए की पीठ पर गोली लगी हुई थी और वह गंभीर रूप से घायल था। 

यह भी पढ़ें: तेंदुए ने गोशाला में घुसकर गाय और बैल को बनाया निवाला

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में तेंदुए का आतंक, छह बकरियों को बनाया निवाला 

यह भी पढ़ें: जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को तेंदुए ने बनाया निवाला 

chat bot
आपका साथी