तीन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, 10 घर पर क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी रुड़की सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण मिलने पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 06:11 AM (IST)
तीन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, 10 घर पर क्वारंटाइन
तीन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, 10 घर पर क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण मिलने पर तीन लोगों को भर्ती किया है। यह तीनों दिल्ली और गुरुग्राम से आए हैं। वहीं जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर आइआइटी रुड़की के छात्र और हांगकांग से लौटे दंपती को छुट्टी दे दी गई है। इन तीनों की घर पर ही क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। वहीं दूसरे राज्यों से लौटे सात अन्य लोगों को घर पर क्वारंटाइन किया गया है।

सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि तीन लोगों में से दो लोग दिल्ली और एक गुरुग्राम से आया है। एहतियात के तौर पर तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें एक आइआइटी छात्र और एक दंपती है। दंपती हाल ही में हांगकांग से लौटा था। तीनों को एहतियात के तौर पर घर पर ही क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में नौ मरीज भर्ती हैं। छह मरीजों की रिपोर्ट शनिवार देर शाम या रविवार तक आ जाएगी। वहीं अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को अस्पताल लाया गया था। यह लोग अलग-अलग राज्यों से लौटे हैं। इनके स्वास्थ्य की जांच की गई, सभी स्वस्थ पाए गए। उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

chat bot
आपका साथी