नेपाल में बढ़ रहा है आयुर्वेद का दायरा

नेपाल के उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने कहा कि भारत और नेपाल दोस्ती की मिसाल है। भारत संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जबकि नेपाल भी अब लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:13 AM (IST)
नेपाल में बढ़ रहा है आयुर्वेद का दायरा
नेपाल में बढ़ रहा है आयुर्वेद का दायरा

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: नेपाल के उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने कहा कि भारत और नेपाल दोस्ती की मिसाल है। भारत संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जबकि नेपाल भी अब लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत आ गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल सदैव भारत के साथ एक मित्र देश के रूप में खड़ा रहेगा।

पतंजलि पहुंचे नेपाल के उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ योग और आयुर्वेद को पूरे विश्व में विस्तार दे रहा है। नेपाल में योग और आयुर्वेद का जो बीजारोपण पतंजलि योगपीठ के माध्यम से किया गया था, अब उसकी शाखाएं विस्तार ले चुकी हैं। इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन फिर भी नेपाल में आयुर्वेद के क्षेत्र में बहुत कार्य करने शेष हैं। नेपाल में भी जड़ी-बूटियों का भंडार है। उन्होंने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, पतंजलि योगपीठ, पतंजलि ग्रामोद्योग से संबंधित सभी प्रकल्पों का भ्रमण कर पतंजलि के प्रबंधन प्रणाली और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की। स्वामी रामदेव ने कहा कि दोनों देशों के बीच भाई की तरह संबंध है। नेपाल में पतंजलि की सेवापरक गतिविधियां निरंतर गतिमान रहेंगी। महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह दौरा भारतीय परंपरा, संस्कृति, स्वास्थ्य की गतिविधियों और आयुर्वेद के संवर्धन में सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नेपाल में योग, आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए नेपाल सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नेपाल में जड़ी-बूटीयों के प्रसंस्करण से नेपाल में जन साधारण को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस मौके पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति महावीर, रजिस्ट्रार प्रवीण पुनिया, स्वामी परमार्थ देव आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी