राज्यपाल ने किया धार्मिक अनुष्ठान

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जगतगुरु आश्रम कनखल पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के बाद दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 09:13 PM (IST)
राज्यपाल ने किया धार्मिक अनुष्ठान
राज्यपाल ने किया धार्मिक अनुष्ठान

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जगतगुरु आश्रम कनखल पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के बाद दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान किया।

बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का जगदगुरु आश्रम में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस के जवानों ने सलामी दी। उन्होंने स्वामी राजराजेश्वराश्रम से उनका स्वास्थ्य का हाल जाना। स्वामी राजराजेश्वराश्रम का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इसकी सूचना मिलने पर राज्यपाल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में उनसे करीब सवा घंटे बातचीत की। इसके बाद राज्यपाल पौराणिक सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंची, जहां उनका स्वागत महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। यहां राज्यपाल ने मां काली की पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। कहा कि उन्होंने मां काली से कोरोना संक्रमण से जल्द से जल्द प्रदेश और देश को निजात दिलाने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही उत्तराखंड को इतना खुशहाल बनाने की मनोकामना मांगी है। जिसमें हर बड़े से लेकर बच्चे तक यहां खुश और स्वस्थ्य रहें। इस मौके पर जिलाधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी