दुष्कर्म के बाद हुई थी बच्ची की हत्या, भीड़ ने फूंकी बाइक, लगाया जाम

धर्मनगरी में बच्ची से हैवानियत की घटना पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने रविवार रात आरोपित के घर में घुसकर बाइक फूंक डाली। पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 09:10 PM (IST)
दुष्कर्म के बाद हुई थी बच्ची की हत्या, भीड़ ने फूंकी बाइक, लगाया जाम
रविवार रात आरोपित के घर में घुसकर बाइक फूंक डाली

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: धर्मनगरी में बच्ची से हैवानियत की घटना पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने रविवार रात आरोपित के घर में घुसकर बाइक फूंक डाली। पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार शाम कॉलोनीवासियों ने कई घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। तनाव को देखते हुए ऋषिकुल क्षेत्र पीएसी तैनात की गई है।

शहर के ऋषिकुल क्षेत्र में रविवार शाम गायब हुई बच्ची का शव रात में पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर राजीव के घर में तीसरी मंजिल पर छत से बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसके हाथ-पांव बांधकर हत्या की गई है, जिससे गुस्साए परिवार व कॉलोनीवासियों ने रात में हंगामा करते हुए आरोपित के घर के दरवाजे तोड़ डाले थे। एक बाइक में आग भी लगा दी गई थी। पुलिस ने बामुश्किल भीड़ को शांत किया और भीड़ कम हो जाने पर रात करीब दो बजे बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए उठाया। पुलिस ने सुबह होने से पहले ही आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। अलीगंज सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी तीरथ राम हरिद्वार में अपने दूर के मामा राजीव के घर रहकर उनकी कपड़ों की दुकान पर काम करता है। राजीव की पत्नी अपने मायके फैजाबाद गई हुई हैं। रविवार की शाम बच्ची पतंग लेने के लिए राजीव के घर तीसरी मंजिल की छत पर गई थी। उसी दौरान आरोपित तीरथ राम ने बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में पकड़े जाने के डर से हाथ-पांव बांधकर गला दबाते हुए उसकी हत्या कर दी। बच्ची के परिवार ने रामतीरथ के साथ-साथ उसके मामा राजीव को भी मुकदमे में नामजद किया है। 

पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम कनखल स्थित शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसी दौरान, कॉलोनी की महिलाओं व निवासियों ने राजीव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऋषिकुल मार्ग पर जाम लगा दिया। आश्वासन मिलने पर कई घंटे बाद जाम खोला गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपित राम तीरथ को अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो, हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर कॉलोनी में पुलिस तैनात की गई है।

 महिलाएं बोली, दरिंदे को हमें सौंपे

घटना को लेकर महिलाओं में सबसे अधिक गुस्सा देखा गया। सोमवार दिन भर कॉलोनी की महिलाएं अपने घरों से बाहर सड़क पर रही। जाम लगाने में भी महिलाएं और युवतियां सबसे आगे रहीं। उन्होंने आरोपित को फांसी देने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। गुस्साई महिलाओं का कहना था कि दरिंदे को उनके हवाले किया जाए। उसे जलाकर मारने की सजा दी जाएगी। फांसी से कम सजा किसी सूरत मंजूर नहीं है।

 भीड़ ने बंद मकानों को घेरा, तोडफ़ोड़

बच्ची का परिवार और कॉलोनी के अधिकांश पुरुष अंतिम संस्कार में कनखल गए थे। उसी दौरान आरोपित के घर में किसी के छिपे होने की सूचना से अचानक सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। आस-पास से भी लोग इकट्ठे होकर राजीव के घर के बाहर जमा हो गए। घर में आग लगाने की आशंका पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी विशाखा अशोक, शहर कोतवाल अमरजीत सिंह, ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसओ पथरी सुखपाल मान आदि ने उन्हें रोक लिया।

यह भी पढ़ें : रुड़की में महिला अधिवक्‍ता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली Roorkee News

इसी बीच खंडहर में तब्दील हो चुके पड़ोस के एक बंद मकान में किसी के छिपे होने की चर्चा होने पर लोग भड़क उठे और अंदर घुस गए। छत के रास्ते किसी युवक को पड़ोस के एक अन्य बंद मकान में जाता देख भीड़ उस तरफ दौड़ पड़ी। कुछ घरों की छतों पर भीड़ पहुंचने पर पुलिस को दौडऩा पड़ा। गुस्साए युवाओं का कहना था कि आरोपित का मामा व कोई एक अन्य व्यक्ति इस घटना में शामिल है। वही आसपास के बंद घरों में छिपा हुआ है। घंटों तक कॉलोनी में राजीव की तलाश चलती रही।

यह भी पढ़ें : ईरानी गैंग का दूसरा ठग भी देवबंद से गिरफ्तार, पूछताछ में बताई अहम बातें

chat bot
आपका साथी