स्वामी शिवानंद ने त्यागा जल, आत्मबोधानंद की भूख हड़ताल जारी

कुंभ क्षेत्र का विस्तार करने और गंगा व सहायक नदियों से खनन को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग को लेकर मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद और उनके शिष्य स्वामी आत्मबोधानंद का अनशन जारी रहा। सुबह से स्वामी शिवानंद ने जल का भी त्याग कर दिया।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 11 Mar 2016 11:32 AM (IST) Updated:Fri, 11 Mar 2016 11:33 AM (IST)
स्वामी शिवानंद ने त्यागा जल, आत्मबोधानंद की भूख हड़ताल जारी

हरिद्वार। कुंभ क्षेत्र का विस्तार करने और गंगा व सहायक नदियों से खनन को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग को लेकर मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद और उनके शिष्य स्वामी आत्मबोधानंद का अनशन जारी रहा। सुबह से स्वामी शिवानंद ने जल का भी त्याग कर दिया।
खनन के खिलाफ कनखल स्थित मातृ सदन ने आंदोलन छेड़ा हुआ है। मातृ सदन के परामाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के तप का आज 12वां दिन है। तप के तहत वह सिर्फ जल ग्रहण कर रहे थे। आज सुबह उन्होंने स्नान आदि के बाद जल त्याग की घोषणा की। वहीं, उनके उनके शिष्य ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन का 26वां दिन है।
ज्ञात हो कि स्वामी शिवानंद सरस्वती ने प्रशासन के आग्रह पर तीन दिन पहले जल लेना शुरू कर दिया था। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भोगपुर तक मेला क्षेत्र का विस्तार करने की उनकी मांग पर तीन दिन के भीतर लिखित में कार्रवाई कर दी जाएगी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्वामी शिवानंद सरस्वती ने जल त्याग दिया।
पढ़ें-स्वामी शिवानंद के आंदोलन को विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन

chat bot
आपका साथी