सिख रेजीमेंट झारखंड ने 4-1 से दर्ज की जीत

गुरुकुल कांगड़ी विवि के हॉकी ग्राउंड पर सोमवार को चार दिवसीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 08:50 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 08:50 PM (IST)
सिख रेजीमेंट झारखंड ने 4-1 से दर्ज की जीत
सिख रेजीमेंट झारखंड ने 4-1 से दर्ज की जीत

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि के हॉकी ग्राउंड पर सोमवार को चार दिवसीय 87वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सिख रेजीमेंट झारखंड ने 4-1 से सीआरसीसी दिल्ली को हराया। वहीं दूसरे मैच में मेजबान गुरुकुल कांगड़ी विवि की टीम ने टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया। इससे पूर्व प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उद्घाटन मैच के पहले हाफ में सिख रेजीमेंट के लवजीत ¨सह मान ने 13वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरा और तीसरा गोल सिख रेजीमेंट के विभांशु और सुमित ने दूसरे हाफ के 39वें और 52वें मिनट में किया। 54वें मिनट में सिख रेजीमेंट ने चौथा गोल दागा। दिल्ली के कप्तान गगनदीप ने दूसरे हाफ के अंतिम मिनट में गोल कर अंतर को कम कर 4-1 कर दिया। सिख रेजीमेट की टीम ने मुकाबले में जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला मेजबान गुरुकुल कांगड़ी विवि और टाउन क्लब शाहजहांपुर के बीच खेला गया। मेजबान टीम ने एकतरफा मुकाबले में अनुज यादव के 17वें मिनट में पहले पेनाल्टी कार्नर और विशेष कुमार ने 51वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 2-0 से पराजित किया।

मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री ने उद्घाटन मैच में झंडारोहण के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मैच के समापन पर पहुंची महापौर अनीता शर्मा और राष्ट्रीय हॉकी टीम की कप्तान रहीं वंदना कटारिया के पिता नाहर ¨सह ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। मदन कौशिक ने कहा कि एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड की स्थापना के लिए जल्द कदम उठाया जाएगा। कहा कि इस ग्राउंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने हॉकी के क्षेत्र में कई अच्छे खिलाड़ी दिए हैं। कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि हॉकी गुरुकुल कांगड़ी विवि की पहचान है। संचालन डॉ. धर्मेद्र बालियान और डॉ. शिव कुमार चौहान ने किया। इस दौरान संयोजक डॉ. अजय मलिक, कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट, प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. श्रवण कुमार शर्मा, प्रो. वीके ¨सह, प्रो. पंकज मदान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी