Red Zone Haridwar: ये कैसा रेड जोन, बाजार में लगा जाम; सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

हरिद्वार के रेड जोन में होने के बाद भी रुड़की के मुख्य बाजार में जाम लगा रहा। जाम के चलते लोगों को पैदल चलने तक का रास्ता भी नहीं मिला।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 07:13 PM (IST)
Red Zone Haridwar: ये कैसा रेड जोन, बाजार में लगा जाम; सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
Red Zone Haridwar: ये कैसा रेड जोन, बाजार में लगा जाम; सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

रुड़की(हरिद्वार), जेएनएन। हरिद्वार के रेड जोन में होने के बाद भी रुड़की के मुख्य बाजार में जाम लगा रहा। जाम के चलते लोगों को पैदल चलने तक का रास्ता भी नहीं मिला। इस दौरान जमकर शारीरिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। बाजार में गैर जरूरी सामान की दुकानें खुली रही, जिससे शहर की व्यवस्था और भी बिगड़ गई। इसके अलावा सड़क पर ई-रिक्शा और फल-सब्जी की रेहड़ी ने भी रही सही कसर पूरी कर दी।

कोरोना के चलते हरिद्वार को रेड जोन घोषित किया गया है। रेड जोन होने के बावजूद रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया है। पुलिस और प्रशासन की ढिलाई के चलते अब बाजारों में गैर जरूरी सामानों की दुकानें भी खुलनी शुरू हो गई हैं। 

इस ओर पुलिस प्रशासन को कोई ध्यान नहीं है। इन दुकानों से बाजारों में भीड़ लगनी शुरू हो गई। रविवार को शहर के मेन बाजार में ऐसे ही हालात रहे। मेन बाजार में जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया था। बाजारों में इतनी भीड़ ने शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई। 

 

रेड जोन में इस तरह से लग रहे जाम से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बाजार में गैर जरूरी सामान की दुकान खुलने के अलावा ई-रिक्शा, रेहड़ी आदि के कारण भी जाम लगा रहा। मुख्यबाजार, अनाज मंडी नगर निगम पुल पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इस दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। 

यह भी पढ़ें: Lockdown violation: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 408 लोग गिरफ्तार

रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बेटे के साथ मारपीट 

रुड़की की शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी के बेटे मनीष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मनीष का आरोप है कि एक युवक कई कुत्ते लेकर गली में आया था। वह कुत्ते घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जब उसने पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया, तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस को तहरीर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: रुड़की में मास्क नहीं लगाने पर 28 लोगों के चालान Haridwar News 

chat bot
आपका साथी