आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद अदा करेगी महत्वपूर्ण भूमिका

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल लखेड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:02 PM (IST)
आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद अदा करेगी महत्वपूर्ण भूमिका
आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद अदा करेगी महत्वपूर्ण भूमिका

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल लखेड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के कार्यकत्र्ताओं से विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।

प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से आमजन पूरी तरह से त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी ने कहा कि पार्टी का विस्तार पर पूरे प्रदेश में मजबूत बनाया जाएगा। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, गरीब की बात नहीं सुनी जा रही है। बिना किसी से चर्चा किए उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू किए गए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की मांगे मानने को तैयार नहीं है। देवपाल राठी ने कहा कि कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को बचाए जाने रखने में कृषि क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा। लेकिन सरकार किसानों की मांगे मानने के बजाए किसी भी तरह से आंदोलन को समाप्त करना चाहती है। ओबीसी प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धीमान ने कहा कि पार्टी की नीतियों के अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष मयंक सिंह राणा, युवा विग के प्रदेश उपाध्यक्ष हरवीर सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. सुरेशचंद्र सहित कई पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी