पर्यावरण सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी

संवाद सूत्र, लालढांग: पर्यावरण को सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी है। हम सभी को इसके लिए सकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Jul 2018 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 12 Jul 2018 06:07 PM (IST)
पर्यावरण सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी
पर्यावरण सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी

संवाद सूत्र, लालढांग: पर्यावरण को सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी है। हम सभी को इसके लिए सकारात्मक पहल करनी होगी, तभी पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कही।

गुरुवार को हरिद्वार वन प्रभाग की रसियाबड़ यूनिट में नमामि गंगे योजना से गंगा तट पर विभिन्न प्रजातियों के डेढ़ हजार से ज्यादा पौधे रौपे गए। जिसका पूजन कर विधिवत शुरुआत हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और प्रभागीय वनाधिकारी आकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि एक समय था जब सभी के घरों के आंगन में पेड़ देखने को मिला करते थे, लेकिन आज कई किमी दूर-दूर तक एक भी पेड़ देखने को नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हो तो उसके लिए पेड़ पौधे का लगना अति आवश्यक है। बताया कि सिर्फ भारत ही ऐसा देश है जहां साल भर में छह ऋतुएं आती हैं। यहां मौसम में विभिन्न भिन्नताएं देखने को मिलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने जीवन में कम से कम 20 से 50 पेड़ लगाने की अपील की। कहा कि पेड़ पौधों की कमी से हमारे में मानसिक, शारीरिक और अन्य विकृतियां जन्म ले लेती हैं। प्रभगिय वनाधिकारी आकाश वर्मा ने कहा कि वन विभाग समय-समय पर अपने स्तर से पौधारोपण करता रहता है, लेकिन अब इस कार्य में नमामि गंगे से काफी सहयोग मिल रहा है। बताया कि गंगा नदी के आसपास सात किलोमीटर क्षेत्र में डेढ़ हजार पौधे रौपे गए हैं। जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहने के साथ ही गंगा का कटाव रोकने में भी मदद मिल पाएगी। रसियाबड़ यूनिट प्रभारी प्रदीप उनियाल ने कहा कि जो भी पौधारोपण किया गया है, प्रतिदिन उसमे पानी का डाला जाएगा। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर केएस भंडारी, महेश सेमवाल, ग्राम प्रधान टाटवाला जगदीश, हरपाल ¨सह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी